डेंगू के 22 नए मरीज मिले, कुल सुख्या 1264 पहुंची

जिले में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 22 नए डेंगू मरीज मिले जिसके बाद कुल संख्या 1264 तक जा पहुंची है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 04:00 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 04:00 AM (IST)
डेंगू के 22 नए मरीज मिले, कुल सुख्या 1264 पहुंची
डेंगू के 22 नए मरीज मिले, कुल सुख्या 1264 पहुंची

जागरण संवाददाता अमृतसर: जिले में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 22 नए डेंगू मरीज मिले, जिसके बाद कुल संख्या 1264 तक जा पहुंची है। सिविल सर्जन डा. चरणजीत सिंह ने कहा कि डेंगू महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए सेहत विभाग लगातार प्रयासरत है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों का निश्शुल्क उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में किसी को भी बुखार हो तो वह तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में आकर अपना टेस्ट करवाए। 64 केंद्रों पर 2079 लोगों का टीकाकरण, तीन संक्रमित मिले

उधर, कोरोना से बचाव के लिए जिले में टीककारण जारी है। शुक्रवार को 64 केंद्रों में सिर्फ 2079 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिले में इस समय 16 लाख 50 हजार 650 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इस समय में जिले में 16 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। दूसरी तरफ कोरोना के मरीजों का ग्राफ गिरना लगातार जारी है। शुक्रवार को तीन कोरोना के मरीज चिन्हित किए गए। जिले में अब 47349 मरीजों की संख्या है, जबकि इसमें से 45745 मरीज रिकवर हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में एक मरीज ठीक हुआ। जिले में इस समय में सिर्फ आठ एक्टिव मरीज हैं। वहीं अब तक कोरोना से 1596 लोगों की मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी