सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 21 लाख ठगे

कत्थूनंगल थाने की पुलिस ने सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर एक परिवार से 21.80 लाख रुपये ठगने के आरोप में केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 08:07 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:07 PM (IST)
सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 21  लाख ठगे
सेना में भर्ती करवाने के नाम पर 21 लाख ठगे

जागरण संवाददाता, अमृतसर : कत्थूनंगल थाने की पुलिस ने सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर एक परिवार से 21.80 लाख रुपये ठगने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में फत्तूभीला गांव निवासी संदीप सिंह, उसकी पत्नी पिकी और उसकी मां बलविदर कौर को नामजद किया है। एएसआइ जतिदर सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

उमर गांव निवासी बलदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उनकी मुलाकात संदीप सिंह के साथ हुई थी। संदीप सिंह ने उन्हें बताया था कि वह कई लोगों को सेना और विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियां दिलाने का कारोबार करता है। वह उनके दो बेटों को सेना में भर्ती करवा सकता है। इसके लिए आरोपित संदीप सिंह, उसकी पत्नी पिकी और मां बलविदर कौर ने उनसे 21.80 लाख रुपये लिए थे। पैसे लेने के बाद आरोपितों ने उनका फोन उठाना छोड़ दिया। आरोपितों ने न तो उन्हें पैसे लौटाए और न ही बेटों को नौकरी दिलवाई। जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी