आटो सवार रजनी से लूटपाट और इरादत्न हत्या में दो लुटेरे गिरफ्तार

आफिस से ड्यूटी कर घर लौट रही रजनी से लूट और हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 04:00 AM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 04:00 AM (IST)
आटो सवार रजनी से लूटपाट और इरादत्न हत्या में दो लुटेरे गिरफ्तार
आटो सवार रजनी से लूटपाट और इरादत्न हत्या में दो लुटेरे गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अमृतसर: आफिस से ड्यूटी कर घर लौट रही रजनी से लूट और हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। उनके के कब्जे से लूट का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल और डीसीपी मुखविदर सिंह भुल्लर ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान घन्नुपुर काले स्थित मिलाप एवेन्यू निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ बिल्ली और मिलाप एवेन्यू की गली नंबर-1 निवासी सुरेश कुमार उर्फ सन्नी के रूप में बताई है।

पुलिस लाइन में शनिवार शाम प्रेस कांफ्रेंस में डा. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि 15 अप्रैल की शाम इस्लामाबाद थाने के अधीन पड़ते पालिटेक्निकल खालसा कालेज के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने मोबाइल झपटते समय रजनी शर्मा को आटो से सड़क पर गिरा दिया था। अस्पताल में इलाज के दौरान रजनी की मौत हो गई थी। सीपी ने कहाकि दोनों आरोपितों को काबू करना काफी मुश्किल था। घटनास्थल पर लगभग 50 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए। लेकिन वारदात के बाद आरोपितों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

सीपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस टीम ने उक्त मामले को सुलझाने के लिए घटनास्थल और उस सड़क पर लगे लगभग 120 से ज्यादा कैमरे खंगाले। बावजूद लुटेरों का पता नही चला। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपित फिर वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पब्लिक से मिली जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकरण को सुलझाने के लिए किसी तरह की तकनीकी जांच, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज काम नहीं आई। जनता ने ही आरोपितों के बारे में जानकारी दी। घटनास्थल पर मौजूद 50 से ज्यादा लोगों से जानकारियां जुटाई गई। इसके बाद ही आरोपितों की पहचान हुई।

पकड़े गए आरोपित हिस्ट्रीशीटर

सीपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपितों के खिलाफ पहले भी मामलों में नामजद हैं। सुरेश के खिलाफ चोरी का सामान बरामदगी, आवारागर्दी और लूटपाट का मामला दर्ज है। गुरप्रीत सिंह के खिलाफ चोरी और नशीले पदार्थो की तस्करी का मामला दर्ज है।

chat bot
आपका साथी