18 से 45 वर्ष आयु लोगों को पहल के आधार पर लगेगा टीका : सोनी

सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआइआइ) की ओर से पंजाब को एक लाख डोज मिल रहे हैं। इस कारण जल्द ही पंजाब के सरकारी अस्पतालों में 18 से 45 वर्ष के लोगों पहल के आधार पर टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:14 PM (IST)
18 से 45 वर्ष आयु लोगों को पहल के आधार पर लगेगा टीका : सोनी
18 से 45 वर्ष आयु लोगों को पहल के आधार पर लगेगा टीका : सोनी

जागरण संवाददाता, अमृतसर : सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआइआइ) की ओर से पंजाब को एक लाख डोज मिल रहे हैं। इस कारण जल्द ही पंजाब के सरकारी अस्पतालों में 18 से 45 वर्ष के लोगों पहल के आधार पर टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी। यह शब्द कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी ने अपने हलके में टीकाकरण कैंप के दौरान किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब में 18 से 45 वर्ष के वर्कर्स, अधिकारी, सरकारी कर्मचारी के टीकाकरण के लिए पहल के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर को सरकारी कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए तालमेल बनाए रखने के लिए कहा गया है। पंजाब सरकार ने तीसरे पड़ाव के टीकाकरण के लिए एसआइआइ के पास से 30 लाख डोज का आर्डर दिया है। भारत सरकार अब इस महीने के लिए आर्डर के तहत पंजाब को 3.30 लाख की डोज शामिल है। उन्होंने पंजाब के सभी संस्थाओं का भी धन्यवाद किया जो इस महामारी के दौरान सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्षद विकास सोनी, सुरेंद्र कुमार, चेयरमैन महेश खन्ना, सतीश, एडवोकेट दीप इंद्रजीत मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी