घटनास्थल के आसपास 13 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, नहीं लगा ठग महिलाओं का सुराग

लुधियाना जालंधर के बाद अब अमृतसर में स्विफ्ट कार सवार महिलाओं का गैंग लोगों को अपना शिकार बना रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:22 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:22 PM (IST)
घटनास्थल के आसपास 13 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, नहीं लगा ठग महिलाओं का सुराग
घटनास्थल के आसपास 13 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, नहीं लगा ठग महिलाओं का सुराग

जासं, अमृतसर: लुधियाना, जालंधर के बाद अब अमृतसर में स्विफ्ट कार सवार महिलाओं का गैंग लोगों को अपना शिकार बना रहा है। वीरवार को रानी का बाग में इस गिरोह ने राम नगर कालोनी निवासी सुखदेवी से सोने की चूड़ियां लूट ली थीं। उन्होंने सुखदेवी को उनका परिचित बताते हुए गले लगाया और फिर हाथों में पहनी तीन सोने की चूड़ियां उतार फरार हो गईं थीं। शनिवार को वारदात को हुए 48 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है, मगर इस गिरोह का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। एसीपी सरबजीत सिंह बाजवा ने बताया कि पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे 13 सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है। उन्होंने दावा किया है कि आरोपितों का पता लगाकर उन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा। इसके अलावा शहर में घूम रही सफेद रंग की स्विफ्ट कारें भी पुलिस के निशाने पर हैं, क्योंकि इन तीनों जिलों में हुई वारदातों में सफेद रंग की स्विफ्ट कार का ही इस्तेमाल किया जा चुका है।

बता दें कि गिरोह की महिला सदस्य धार्मिक स्थानों के आसपास ही इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रही हैं। राम नगर कालोनी निवासी सुखदेवी जब पति बलदेव राज के साथ वीरवार को माता लाल देवी मंदिर से माथा टेकने के बाद घर लौट रही थीं तो रास्ते में सफेद रंग की स्विफ्ट कार सवार इस गैंग ने उन्हें अपना शिकार बनाया है। कार में तब दो महिलाएं और ड्राइवर सीट पर एक पुरुष व्यक्ति था।

chat bot
आपका साथी