किसानों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही सरकार : जफरयाब जिलानी

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआइएमपीएलबी) के सदस्य जफरयाब जिलानी शनिवार दोपहर मुंशीनगर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने वहां समाजवादी पार्टी के महानगर सचिव मुहम्मद कलीमुद्दीन के कार्यालय का उद्घाटन किया।बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक रहे जफरयाब जिलानी ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sun, 27 Dec 2020 05:13 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 05:13 PM (IST)
किसानों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही सरकार : जफरयाब जिलानी
बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक रहे जफरयाब जिलानी ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है।

बरेली, जेेएनएन। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआइएमपीएलबी) के सदस्य जफरयाब जिलानी शनिवार दोपहर मुंशीनगर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने वहां समाजवादी पार्टी के महानगर सचिव मुहम्मद कलीमुद्दीन के कार्यालय का उद्घाटन किया।बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक रहे जफरयाब जिलानी ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। वह अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है, जिसके लिए वह सड़कों पर उतर आए हैं। केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की आवाज को दबाने में लगी हुई है। उनके प्रति केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। बोले, अयोध्या में प्रस्तावित मस्जिद वक्फ अधिनियम और शरीयत कानूनों के खिलाफ है। वक्फ अधिनियम के तहत मस्जिद या मस्जिद की जमीन किसी दूसरी चीज के बदले में नहीं ली जा सकती है। अयोध्या में प्रस्तावित मस्जिद इस कानून का उल्लंघन करती है। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, अताउर्रहमान, सुल्तान बेग, छोटेलाल गंगवार, कदीर अहमद, प्रो. जाहित खान, सतेंद्र यादव, शुभलेश यादव, जमील अहमद, शमीम अहमद, राजेश अग्रवाल, भारती चौहान, दीप्ति पांडेय, अरविंद यादव, मयंक शुक्ला मोंटी, हरीश लाखा, संजीव यादव आदि मौजूद रहे।

बरेली : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की पदयात्रा का कार्यक्रम तीसरे दिन भोजीपुरा विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव के रिठौरा स्थित स्कूल से शुरू हुआ। पदयात्रा से पूर्व सांसद एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव ने किसानों से कहा कि यह हमारा संघर्ष का समय है। संघर्ष करने वालों को कामयाबी से कोई रोक नहीं सकता है। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा इस किसान विरोधी सरकार को 2022 में हमें उखाड़ फेंकना है। इस दौरान मुनेंद्र यादव, चंद्रपाल यादव, डब्ल्यू यादव, उमेश यादव, नौबत यादव, रामू यादव, अशोक यादव, रविंद्र यादव, बादाम सिंह यादव, पप्पू भास्कर, राजीव यादव, रूम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी