कोलकाता में सरे राह जल कर महिला की मौत, नहीं पड़ी किसी की निगाह

कोलकाता के पोर्ट इलाके के वाटगंज में सड़क के किनारे एक महिला की जल कर मौत हो गई। हैरानी की बात है कि महानगर के क्षेत्र में ऐसी घटना घट गई व किसी ने देखा ही नहीं। जब लोगों ने देखा तो देर हो चुकी थी।

By PRITI JHAEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 08:22 AM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 08:22 AM (IST)
कोलकाता में सरे राह जल कर महिला की मौत, नहीं पड़ी किसी की निगाह
सड़क के किनारे एक महिला की जल कर मौत

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। कोलकाता के पोर्ट इलाके के वाटगंज में सड़क के किनारे एक महिला की जल कर मौत हो गई। हैरानी की बात है कि महानगर के क्षेत्र में ऐसी घटना घट गई व किसी ने देखा ही नहीं। जब लोगों ने देखा तो देर हो चुकी थी। वहां से लोग उसे एसएसकेएम अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लगभग 52 वर्षीय महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

घटना वाटगंज थाना क्षेत्र के गोपाल डॉक्टर रोड नंबर 6 पर हुई। जिस जगह यह घटना घटी वहां नगर निगम के कॉम्पेक्टर की फैक्टरी है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट का कार्यालय और शहरी विकास मंत्री का कार्यालय और नगरपालिका प्रशासन के अध्यक्ष फिरहाद हकीम का कार्यालय है। उस सड़क पर लोगों की आवाजाही कम है। फैक्ट्री का गेट हर समय खुला रहता है।

नगरनिगम के श्रमिकों को जलने की गंध मिली। श्रमिकों ने देखा कि एक महिला कारखाने की परित्यक्त भूमि पर पड़ी जल रही थी। लोगों ने आग बुझाई और शरीर पर कपड़ा डाल दिया। खबर मिलते ही स्थानीय वार्ड नंबर 6 के संयोजक षष्ठी दास और कलकत्ता पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल पर एक बोतल किरोसिन और एक माचिस मिली। पुलिस ने इलाके को गार्डरेल से घेर लिया। वॉटगंज थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

chat bot
आपका साथी