पत्नी उम्मीदवार, पतियों ने संभाला चुनाव प्रचार

उपमंडल जोगेंद्रनगर में नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर चुनावी दंगल में उतरी महिलाओं के पतियों ने प्रचार का दायित्व संभाला है। अपनी प्रत्याशी पत्नियों के साथ प्रचार में कदमताल मिलाकर चल रहे पतियों ने चुनाव की बागडोर संभाली हुई है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 03:51 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 03:51 PM (IST)
पत्नी उम्मीदवार, पतियों ने संभाला चुनाव प्रचार
जोगेंद्रनगर में नगर परिषद चुनाव के लिए प्रचार करते हुए। जागरण

जोगेंद्रनगर, संवाद सहयोगी : उपमंडल जोगेंद्रनगर में नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर चुनावी दंगल में उतरी महिलाओं के पतियों ने प्रचार का दायित्व संभाला है। अपनी प्रत्याशी पत्नियों के साथ प्रचार में कदमताल मिलाकर चल रहे पतियों ने चुनाव की बागडोर संभाली हुई है। शहरी निकाय के चुनावों के चार वार्डों में प्रत्याशी महिलाओं के साथ पतियों ने घर-घर वोट मांगना शुरू किया है।

पंचायती राज चुनावों में महिलाएं टोलियां बनाकर पति के पक्ष में भी वोट मांग रही है। इस बार चुनावों में आधी आबादी के पुरुषों को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लडऩे की हिस्सेदारी नहीं मिली है। अधिकांश वार्डों में महिलाएं भी अध्यक्ष पद की दावेदार हैं। इसलिए उनकी जीत सुनिश्चित करवाने के लिए पतियों ने प्रचार की कमान संभाली हुई है। पुरुष सभाएं और बैठकें कर भी पत्नियों के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। पत्नी के साथ घर-घर जाकर भी वोट मांग कर जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। नगर परिषद के वार्ड एक लक्ष्मी बाजार में निवर्तमान पार्षद ममता कपूर के पति सुभाष कपूर, वार्ड तीन कॉलेज क्षेत्र की प्रत्याशी सविता शर्मा के पक्ष में उनके

 पति प्रवीण शर्मा लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं। वार्ड चार समलोट की प्रत्याशी अंजली के पति वेद प्रकाश और रीता के पति राजेश भी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वार्ड सात शानन की प्रत्याशी किरणा के पति अमित और निर्मला के पति हेम राज भी अपनी पत्नी को जीत दिलाने के लिए तीनों पहर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। शहरी निकाय में दस जनवरी जबकि पंचायती राज चुनाव 17, 19 और 21 जनवरी को होने जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी