प्रदेश अध्‍यक्ष से मिलने के बाद आखिर ऐसा क्‍या हुआ जो सपा महानगर उपाध्यक्ष ने छोड़ दिया वाट्सएप ग्रुप

गुरुवार तड़के करीब छह बजे महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद यादव प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को चाय का न्योता देने के लिए सर्किट हाउस पहुंच गए। प्रदेश अध्यक्ष ने उनका निमंत्रण स्वीकार किया और करीब साढ़े छह बजे बदायूं रोड स्थित उनके आवास पर पहुंच गए।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 08:31 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 08:31 AM (IST)
प्रदेश अध्‍यक्ष से मिलने के बाद आखिर ऐसा क्‍या हुआ जो सपा महानगर उपाध्यक्ष ने छोड़ दिया वाट्सएप ग्रुप
प्रदेश अध्यक्ष के शहर में दौरे के बाद अचानक ग्रुप से हो गए बाहर

बरेली, जेएनएन। समाजवादी पार्टी की महानगर कमेटी के उपाध्यक्ष अचानक पार्टी के वाट्सएप  एप ग्रुप से बाहर हो गए। महानगर कमेटी से उनके अचानक बाहर होने की जानकारी एक दिन बाद पदाधिकारियों को हुई। तब उनमें खलबली मच गई। कुछ नेताओं ने इसे महानगर उपाध्यक्ष की प्रदेश अध्यक्ष से अकेले में हुई मुलाकात से जोड़ा है।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बुधवार रात को ही शहर पहुंच गए थे। गुरुवार तड़के करीब छह बजे महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद यादव उन्हें चाय का न्योता देने के लिए सर्किट हाउस पहुंच गए। प्रदेश अध्यक्ष ने उनका निमंत्रण स्वीकार किया और करीब साढ़े छह बजे बदायूं रोड स्थित उनके आवास पर पहुंच गए। वहां पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष हैदर अली भी पहुंच गए। प्रदेश अध्यक्ष ने वहां चाय-नाश्ता किया और वापस सर्किट हाउस लौट आए। गुरुवार रात साढ़े आठ बजे के बाद अचानक महानगर उपाध्यक्ष हैदर अली ने महानगर कमेटी का वाट्सएप ग्रुप छोड़ दिया। शुक्रवार दोपहर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, सचिव गौरव सक्सेना का ग्रुप पर ध्यान गया। इसके बाद तेजी से ग्रुप छोड़ने की बात पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों में फैल गई। फोटो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल होने लगा। नेताओं की आपसी चर्चा में प्रदेश अध्यक्ष से अकेले मिलने और वरिष्ठ पदाधिकारियों को जानकारी नहीं देने से नाराजगी की बात सामने आ रही है। हालांकि पदाधिकारियों ने इसे सिरे से नकारा है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि प्रदेश अध्यक्ष सुबह किस पदाधिकारी के घर गए। इस बारे में उनकी बाद में भी महानगर उपाध्यक्ष से बात नहीं हुई। वही, हैदर अली ने बताया कि गलती से ग्रुप से लेफ्ट हो गया।

chat bot
आपका साथी