मृतकों के बने मत और जीवितों के नाम सूची से गायब

कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया है कि अब प्रदेश सरकार जनता के मौलिक लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने पर आमादा हो गई है। क्या सरकार लोगों को मत के अधिकार से महरूम रखा जा रहा है। इस पर जयराम सरकार को जवाब देना होगा।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 05:27 PM (IST)
मृतकों के बने मत और जीवितों के नाम सूची से गायब
सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा का फाइल फोटो। जागरण

सुजानपुर, संवाद सहयोगी। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश प्रभारी एवं सुजानपुर कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया है कि अब प्रदेश सरकार जनता के मौलिक लोकतांत्रिक अधिकारों को छीनने पर आमादा हो गई है। राणा ने सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि क्या सरकार लोगों को मत के अधिकार से महरूम रखा जा रहा है। इस पर जयराम सरकार को जवाब देना होगा। राणा ने कहा कि पिछले लोकसभा, विधानसभा चुनावों में जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल थे और जिन्होंने इन दोनों चुनावों में मत के अधिकार का प्रयोग किया था, उन लोगों के नाम पंचायती राज चुनाव सूची से कैसे कटे?

उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी व कुप्रबंधन या किसी साजिश के तहत लोकतंत्र में जनता से मत का अधिकार नहीं छीना जा सकता है। इसकी जवाबदेही पूरी तरह से सरकार की रहेगी। राणा ने कहा कि अचंभा तो इस बात का है कि मृतक लोगों के वोट बना दिए गए हैं और जीवित लोगों का नाम ही मतदाता सूची से गायब कर दिए गए हैं। कमोवेश यह स्थिति समूचे प्रदेश में है, जिस पर अब प्रशासन कह रहा है कि अब कुछ नहीं हो सकता है। इस साजिश के चलते जहां कई लोग मत के अधिकार से महरूम कर दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर कई लोगों का मत सूची में नाम न होने के कारण चुनाव से ही बाहर होना पड़ा है। सरकार और प्रशासन की इस नाकामी के कारण अनेक लोग चुनाव नहीं लड़ पाए हैं।

chat bot
आपका साथी