West Bengal: हावड़ा में तृणमूल कार्यकर्ता ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली, हालत स्थिर

Kinker Manjhi हावड़ा जिले में अब एक भाजपा कार्यकर्ता किंकर मांझी को टीएमसी के कार्यकर्ता ने गोली मार दी। पुलिस ने रविवार को इसकी सूचना दी। कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में किंकर मांझी का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:27 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:27 PM (IST)
West Bengal: हावड़ा में तृणमूल कार्यकर्ता ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली, हालत स्थिर
हावड़ा में तृणमूल कार्यकर्ता ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। Kinker Manjhi: बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। हावड़ा जिले में अब एक भाजपा कार्यकर्ता किंकर मांझी को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ता ने गोली मार दी। पुलिस ने रविवार को इसकी सूचना दी। कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में किंकर मांझी का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। भाजपा ने दावा किया कि यह राजनीतिक हिंसा थी। घटना के बाद कथित तौर पर तृणमूल कार्यकर्ता के घर में तोड़फोड़ भी की गई। इधर, पुलिस और तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि घटना दो पड़ोसियों के बीच एक भूमि विवाद का नतीजा थी। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना बागनान थाना क्षेत्र के चंदनपारा में हुई जब 52 वर्षीय फूल व्यापारी किंकर मांझी शनिवार रात घर लौट रहे थे।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ता पारितोष मांझी और कई अन्य लोगों ने किंकर मांझी को रोका, जो उनके पड़ोसी भी हैं, और एक पुराने भूमि विवाद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोग गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और किंकर मांझी को बचाने के लिए भागे। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले उलबेरिया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

स्थानीय भाजपा नेता अनुपम मल्लिक ने दावा किया कि आरोपितों ने उनकी पार्टी के कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भाजपा का दबदबा बढ़ रहा है और हमारे कार्यकर्ता को दबाने के लिए गोली मारी गई। हालांकि, बागनान से तृणमूल विधायक अरुणाव सेन ने आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि यह घटना एक पुरानी प्रतिद्वंद्विता का नतीजा है और इसका कोई राजनीतिक संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस से आरोपितों को जल्द ही पकड़ने का अनुरोध किया है। 

chat bot
आपका साथी