Jammu : टीआर मगोत्रा के नाटक दिद्दा का विमोचन, नमीं डोगरी संस्था ने किया था कार्यक्रम

नमीं डोगरी संस्था की ओर से आयोजित इस पुस्तक विमोचन समारोह का संचालन यशपाल यश ने किया। संस्था के पैर्टन ललित शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर का गौरवशाली इतिहास है। इस पुस्तक के माध्यम से मगोत्रा ने युवा पीढ़ी को गौरव शाली इतिहास से रूबरू करवाया है।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 08:48 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 08:48 PM (IST)
Jammu : टीआर मगोत्रा के नाटक दिद्दा का विमोचन, नमीं डोगरी संस्था ने किया था कार्यक्रम
टीआर मगोत्रा ‘सागर’ के लिखे ऐतिहासिक नाटक ‘दिद्दा’ का विमोचन केएल सहगल हाल में आयोजित कार्यक्रम में किया गया।

जम्मू, जागरण संवाददाता : टीआर मगोत्रा ‘सागर’ के लिखे ऐतिहासिक नाटक ‘दिद्दा’ का विमोचन शुक्रवार को केएल सहगल हाल में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोहेल काजमी ने की। इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार खालिद हुसैन मुख्य अतिथि थे। इससे पूर्व मगोत्रा की नौ किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें डोगरी कविता संग्रह, गजल संग्रह, जम्मू पादशाही आदि प्रमुख हैं।

नमीं डोगरी संस्था की ओर से आयोजित इस पुस्तक विमोचन समारोह का संचालन यशपाल यश ने किया। स्वागत भाषण में नमीं डोगरी संस्था के पैर्टन ललित शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर का गौरवशाली इतिहास है। इस पुस्तक के माध्यम से मगोत्रा ने युवा पीढ़ी को गौरव शाली इतिहास से रूबरू करवाया है। उन्होंने इस रचनात्मक पुस्तक को प्रेरणादायक साहित्यिक कृति बताया। उन्होंने कहा कि दिद्दा का जीवन और कार्य जम्मू और कश्मीर की महिला सशक्तीकरण मिसाल है। डोगरी लेखिका डा. चंचल शर्मा ने पुस्तक पर विस्तारपूर्वक पेपर पढ़ा। इस मौके पर मगोत्रा को नमीं डोगरी संस्था ने शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मगोत्रा ने अपने साहित्यिक अनुभवों को साझा किया।

उन्होंने बताया कि नाटक दिद्दा कल्हण की राजतरंगिणी के आधार पर है, जिसे भारत का सबसे पुराना इतिहास माना जाता है। दिद्दा ने 980 से 1003 तक शासन किया। उसे कुछ समय के लिए कश्मीर का कैथरीन कहा जाता है, जो रूस के निर्दयी कैथरीन द ग्रेट का जिक्र करता है। उस समय कश्मीर में हिंदू धर्म के अलावा बौद्ध धर्म भी फल-फूल रहा था। एडवोकेट सुदर्शन कुमार ने लेखक के अथक लेखन के लिए उनकी प्रशंसा की। अंत में एनडीएस के सलाहकार अमित गुप्ता ने धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी