रांची में श्री 1008 महामृत्युंजय विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ 17 अक्टूबर से, तैयारी पूरी

रांची में मनीषी श्रमण मुनि 108 विशल्य सागर जी महाराज एवं 108 मुनि श्री विनिशोध सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में मुनिश्री के संयम दीक्षा दिवस पर पहली बार श्री 1008 महामृत्युंजय विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन जैन भवन हरमू रोड रांची में होगा।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:13 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:13 PM (IST)
रांची में श्री 1008 महामृत्युंजय विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ 17 अक्टूबर से, तैयारी पूरी
रांची में श्री 1008 महामृत्युंजय विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ तैयारी पूरी कर ली गई है।

रांची, जासं। झारखंड की राजधानी रांची में विराजमान गणाचार्य 108 विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य जिनश्रुत मनीषी श्रमण मुनि 108 विशल्य सागर जी महाराज एवं 108 मुनि श्री विनिशोध सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में रांची में मुनिश्री के संयम दीक्षा दिवस के अवसर पर पहली बार श्री 1008 महामृत्युंजय विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक जैन भवन हरमू रोड रांची में होगा। इस आयोजन को लेकर जैन समाज के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।

मीडिया प्रभारी सुरेश काशलीवाल ने बताया कि आयोजन में भाग लेने के लिए रांची के अलावा देश के विभिन्न भागों से श्रद्धालु आ रहे हैं । विधान की सारी धार्मिक क्रियाएं रांची के प्रतिष्ठित पंडित अरविंद कुमार शास्त्री के निर्देशन में संपन्न होगी। विधान में अपनी मधुर स्वर लहरी बिखेरने के लिए देश के प्रसिद्ध संगीतकार शानू भरतपुर अपनी टीम के साथ रांची पधार रहे हैं । आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

20 अक्टूबर को जिनश्रुत मनीषी श्रमण मुनि श्री 108 विशल्य सागर जी एवं 108 विनिशोध सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रातः 8:00 बजे चित्र अनावरण, पाद प्रक्षालण, शास्त्र भेंट प्रवचन एवं मुनिश्री के जीवन पर आधारित संगीतमय लघु नाटिका का मंचन होगा। इस अवसर पर जैन महिला जागृति जी द्वारा दीप थाल सजाओ, डांडिया महाआरती एवं आरती भक्ति प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया है।

आयोजन के संयोजक संजय छाबड़ा ने बताया कि विधान की तैयारियां पूरी हो चुकी है। रांची में होने वाले इस विधान से न केवल व्यक्तिगत पुण्योपर्जन होगा, वरन महायज्ञ से निकलने वाली आभा की किरणें इस कोरोना काल में राष्ट्र के लिए कल्याण कारी सिद्ध होंगी। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार पूरा आयोजन हो, इस पर समिति पूरा ध्यान रख रही है। इस आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर है। कमेटी के सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।

chat bot
आपका साथी