शहीद के गांव में आज आएंगे मुख्यमंत्री, तैयारियां पूरी

देवरिया जिले के शहीद विजय कुमार मौर्य के पैतृक गांव छपिया जयदेव में जाएंगे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 08:00 AM (IST)
शहीद के गांव में आज आएंगे मुख्यमंत्री, तैयारियां पूरी
शहीद के गांव में आज आएंगे मुख्यमंत्री, तैयारियां पूरी

गोरखपुर, जेएनएन। देवरिया जिले के शहीद विजय कुमार मौर्य के पैतृक गांव छपिया जयदेव में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे। रविवार की देर रात तक हेलीपैड से लेकर विभिन्न निर्माण कार्य पूरा करा लिया गया। तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अमित किशोर, एसपी एन.कोलांची समेत अन्य अधिकारी भी गांव पहुंचे। इस दौरान कुछ कमियां नजर आईं तो जिलाधिकारी ने उसे पूरा कराने का निर्देश दिया।

शहीद के परिवार के सदस्य मुख्यमंत्री के आने के बाद अंतिम संस्कार करने की जिद कर रहे थे। शनिवार की देर रात जिलाधिकारी अमित किशोर के समझाने के बाद परिजन मान गए और अंतिम संस्कार किया गया। रविवार की सुबह मुख्यमंत्री के शहीद के गांव आने का कार्यक्रम तय होते ही। जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन के अफसर शहीद के गांव के लिए रवाना हो गए। हैलीपैड का स्थान चिह्नित कर निर्माण शुरू करा दिया गया। तैयारियों को अंतिम रूप देने में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी, एडीएम राकेश पटेल, एसडीएम विनीत ¨सह, सीओ सिटी वरुण कुमार मिश्र देर रात तक जुटे रहे। देर रात तक हेलीपैड के साथ ही अन्य निर्माण कार्य भी पूरा करा लिया गया। बाद में जिलाधिकारी अमित किशोर भी गांव पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।

गौरतलब है कि गांव के आसपास के लोगों की भींड मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद गांव की तरफ जाने लगे। गांव में हो रही तैयारियों को देखने के लिए उत्सुकता रही। गांव में शहीद के घर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी