कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Shivajirao Patil Nilangekar Death कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया वह 88 वर्ष के थे।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:02 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:35 AM (IST)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

मुंबई, एएनआइ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर का पुणे में निधन हो गया। 88 वर्षीय शिवाजीराव कोरोना संक्रमित थे। शिवाजीराव पाटिल ने बुधवार सुबह अंतिम सांस लीं। पिछले माह संक्रमित होने की पुष्टि के बाद से वह इलाज के लिए पुणे के अस्पताल में भर्ती थे। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अभी दो दिन पहले ही उन्‍हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

शिवाजीराव पाटिल 16 जुलाई को आयी कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट में पॉजिटिव पाये गये थे। इलाज के लिए उन्हें लातूर जिले से लगभग 320 किलोमीटर दूर स्थित पुणे के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज पुणे के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनकी हालत में सुधार हो गया था और कोरोना का रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी दी गई थी। स्‍वस्‍थ होने के बाद अचानक बुधवार को उनकी मौत ने सबको चौंका दिया।   

शक्तिशाली सहकारी नेता के रूप में बनी पहचान 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर मराठावाड़ा क्षेत्र के लातूर के रहने वाले थे। 1985-86 में वह राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। निलांगेकर ने अपनी पुत्री और उसकी मित्र की मदद के लिए 1985 में एमडी परीक्षा के नतीजों में कथित छेड़छाड़ के आरोप लगने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। लातूर के एक शक्तिशाली सहकारी नेता के रूप में उन्हें जाना जाता था। भाजपा विधायक संभाजी पाटिल उनके पोते हैं। देवेंद्र फडनवीस की सरकार में संभाजी राज्‍य के श्रम मंत्री रह चुके हैं।

 

chat bot
आपका साथी