Sardar Patel Birth Anniversary: CM योगी आदित्यनाथ ने UP राजभवन में किया सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण
Sardar Patel Birth Anniversary मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में राजभवन में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
लखनऊ, जेएनएन। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर देश आज उनको नमन कर रहा है। आज देश भर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 वी जयंती मनाई जा रही है। इस दिन को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस (राष्ट्रीय एकता दिवस) के रूप में भी मनाया जाता है।
लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। उनकी यह प्रतिमा उत्तर प्रदेश राजभवन में लगाई गई है। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ ही योगी आदित्यनाथ सरकार के कई मंत्री तथा वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश राजभवन में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई जी जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में राजभवन में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
इससे पहले लखनऊ में जीपीओ पार्क में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा लखीमपुर के निघासन से भाजपा विधायक शशांक वर्मा ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर विधायक शशांक वर्मा, राजेश्वरी देवी पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और मुख्य सचिव सहित कई अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने यहां एक स्मारिका का विमोचन भी किया। इस समारोह का आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मृति समारोह समिति ने किया था। जिसके संयोजक पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम कुमार वर्मा थे।