बनवारी लाल कंछल बोले, व्यापार मंडल के अध्यक्ष की मौजूदगी में होनीं चाहिए सैंपलिंग

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य रहे बनवारी लाल कंछल ने मुरादाबाद के बिलारी मेें आकर व्यापारियों से संपर्क कर उनकी समस्याएं और सुझाव पूछे। नगराध्यक्ष संजय जैन के प्रतिष्ठान पर उनका व्यापारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:50 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 05:50 PM (IST)
बनवारी लाल कंछल बोले, व्यापार मंडल के अध्यक्ष की मौजूदगी में होनीं चाहिए सैंपलिंग
व्यापारियों की समस्या सुनते व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल।

मुरादाबाद, जेएनएन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य रहे बनवारी लाल कंछल ने मुरादाबाद के बिलारी मेें आकर व्यापारियों से संपर्क कर उनकी समस्याएं और सुझाव पूछे। नगराध्यक्ष संजय जैन के प्रतिष्ठान पर उनका व्यापारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यापारी का देश और समाज की अर्थव्यवस्था में प्रमुख योगदान है जो प्रत्येक परिस्थिति में जनता की सेवा करते हैं परंतु सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीडऩ किया जाता है जो अनुचित है। कहा कि हम सैंपल लिए जाने के विरोध में नहीं है लेकिन व्यापार मंडल के अध्यक्ष और उनकी टीम को बुलाकर उनके समक्ष ही खाद्य पदार्थों का नमूना लिया जाना चाहिए। उसी समय उसकी एक प्रति और एक सैंपल संबंधित व्यापारी को भी दिया जाना चाहिए। कहा कि जीएसटी संबंधी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीडऩ करने की शिकायतें लगातार मिल रही है। व्यापार मंडल इसका भी विरोध करता है। किसी व्यापारी का उत्पीडऩ नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि व्यापारी के पास किसी भी विभाग की टीम जाए तो कोई भी कार्रवाई करने से पहले व्यापार मंडल के अध्यक्ष को बुलाया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो हमारा संगठन इसका विरोध करेगा। उन्होंने व्यापारियों से संगठित रहने का आह्वान किया। स्वागत करने वालों में अध्यक्ष संजय जैन के अलावा प्रदीप सिंघल, रमाकांत गुप्ता, सुधीर अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, इकरार हुसैन, चंदन डुडेजा, सुरेंद्र कुमार चुग, याद कुमार डुडेजा आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी