राकेश पठानिया ने खेलमंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपा 150 करोड़ का प्रोजेक्ट, इन जिलों में निखरेंगे खिलाड़ी

केंद्रीय खेल मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर से हिमाचल प्रदेश को खेल हब बनाने की उम्मीद है। इसी के चलते खेल मंत्री राकेश पठानिया ने दिल्ली में हाल ही में अनुराग से मुलाकात की और उन्हें 150 करोड़ की 15 परियोजनाओं का प्रस्ताव सौंपा।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 11:55 PM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 11:55 PM (IST)
राकेश पठानिया ने खेलमंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपा 150 करोड़ का प्रोजेक्ट, इन जिलों में निखरेंगे खिलाड़ी
हिमाचल के खेलमंत्री राकेश पठानिया। जागरण आर्काइव

शिमला, राज्य ब्यूरो  । केंद्रीय खेल मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर से हिमाचल प्रदेश को खेल हब बनाने की उम्मीद है। इसी के चलते प्रदेश सरकार में युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने दिल्ली में हाल ही में अनुराग से मुलाकात की और उन्हें 150 करोड़ की 15 परियोजनाओं का प्रस्ताव सौंपा।

इसमें सिरमौर जिला के माजरा और बिलासपुर में एस्टोटर्फ के प्रस्ताव किए हैं।पठानिया का कहना है कि जिला और उपमंडल स्तर पर खेल स्टेडियम बनाने की योजना सिरे चढ़ रही है। प्रदेश में साहसिक व शीतकालीन खेलों के तहत स्कींग, आइस स्केङ्क्षटग के लिए मनाली की विश्व स्तरीय ढलाने विकसित होने का इंतजार हैं। लाहुल-स्पीति में भी आइस ङ्क्षस्कग की अपार संभावनाएं हैं।

नए प्रोजेक्ट

अनुराग को प्रदेश सरकार की ओर से सात खेल परिसर निर्मित करने के प्रस्ताव दिए हैं। इनमें 10 करोड़ की लागत से नुरपुर के लिए आउटडोर व इंडोर खेल परिसर का निर्माण प्रस्तावित है। मंडी के जंजैहली, चंबा, ऊना के बंगाणा, कांगड़ा के कंडवाडी व परागपुर, बिलासपुर के घुमारवीं, सोलन व सुंदरनगर में 8-8 करोड़ की लागत से इंडोर खेल परिसर तैयार करना शामिल हैं।

पहले दिए प्रोजेक्ट पर कोई सार्थक पहल नहीं

प्रदेश की ओर से केंद्रीय खेल मंत्रालय को तीन साल पहले छह प्रोजेक्ट भेजे थे। जिसमें एस्ट्रोटर्फ, ङ्क्षसथेटिक ट्रैक, इंडोर स्टेडियम निर्माण शामिल थे, लेकिन इन परियोजनाओं में अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं हो पाई। इनमें बिलासपुर में 5.5 करोड़ का हाकी एस्ट्रोटर्फ, शिमला के सरस्वती नगर में 12 करोड़ से ङ्क्षसथेटिक ट्रैक निर्माण, सरकारघाट में आठ करोड़ से इंडोर स्टेडियम, कांगड़ा में बास्केटबाल इंडोर स्टेडियम और पालमपुर व बैजनाथ में आठ-आठ करोड़ के दो इंडोर खेल परिसर का निर्माण प्रस्तावित था।

chat bot
आपका साथी