राजनाथ बोले, मिजोरम में सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क, अंदाजा लगाना मुश्किल

राजनाथ सिंह ने मिजोरम में खराब सड़कों के लिए राज्य में पिछले दस सालों से काबिज कांग्रेस की सरकार को जिम्‍मेदार बताया है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 05:24 PM (IST)
राजनाथ बोले, मिजोरम में सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क, अंदाजा लगाना मुश्किल
राजनाथ बोले, मिजोरम में सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क, अंदाजा लगाना मुश्किल

मिजोरम, जेएनएन। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को मिजोरम में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार किया। राजनाथ सिंह ने मिजोरम में खराब सड़कों के लिए राज्य में पिछले दस सालों से काबिज कांग्रेस की सरकार को जिम्‍मेदार बताया है। कांग्रेस सरकार ने राज्य में विकास के लिए कुछ भी नहीं किया है।

सड़कों की खराब हालत पर चुटकी लेते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सड़कों की खस्ताहाल हालत को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि सड़क पर गड्ढे हैं, गड्ढों में सड़क है। उन्होंने वादा किया कि यदि मिजोरम में भाजपा की सरकार बनती है तो छह महीने के भीतर सड़कों के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड कर देंगे।

चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए राजनाथ सिंह कहा कि भाजपा सरकार बनने पर केंद्र संविधान की छठी अनुसूची में संशोधन का मार्ग सुनिश्चित करेगा, जो मिजोरम की स्वायत्त जिला परिषदों को और अधिक शक्ति प्रदान करेगा।

MADC एमएडीसी, राज्य के भीतर तीन स्वायत्त जिला परिषदों में से एक है, जिसका मुख्यालय सिहा में है। छठी अनुसूची के तहत, संविधान असम, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा के चार उत्तर पूर्वी राज्यों में जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन को विशेष प्रावधान देता है।

मिजोरम पूर्वोत्तर में कांग्रेस का आखिरी गढ़ है। मिजोरम में 2008 से कांग्रेस सत्ता में है। मिजोरम में 28 नवम्बर को एक चरण में मतदान होगा। राज्य में विधानसभा की 40 सीट हैं। 

chat bot
आपका साथी