छत्तीसगढ़ में आंदोलित किसानों के बीच पहुंचे प्रवीण तोगडिया

प्रवीण तोगडि़या ने कहा कि किसानों को अपने चुनावी घोषणा पत्र के सी-टू यानी फसल लागत का दोगुना लाभ देने के वादे से सरकार मुकर गई।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:27 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:27 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में आंदोलित किसानों के बीच पहुंचे प्रवीण तोगडिया
छत्तीसगढ़ में आंदोलित किसानों के बीच पहुंचे प्रवीण तोगडिया
नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ में बोनस देने की घोषणा के बाद भी रमन सरकार के लिए मुसीबत खड़ी कर रहे किसानों ने मंगलवार को राज्य मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सैकड़ों किसान अभनपुर से 25 किमी पदयात्रा कर राज्य मुख्यालय पहुंचे। किसानों की पदयात्रा में हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगडिया भी शामिल हुए। तोगडिया ने इस बहाने प्रदेश व केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला।

तोगडि़या ने कहा कि किसानों को अपने चुनावी घोषणा पत्र के सी-टू यानी फसल लागत का दोगुना लाभ देने के वादे से सरकार मुकर गई। उन्होंने कहा कि अब धीरे-धीरे इस आंदोलन की आग पूरे देश को अपने आगोश में ले लेगी। अगर किसानों के आक्रोश से बचना है तो मोदी सरकार को किसानों की मांगे मान लेनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी