जिला अध्‍यक्ष पद के लिए आज होगा चुनाव, दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र Prayagraj News

महानगर अध्यक्ष पद पर14 दावेदार सामने आए हैैं। इसी तरह गंगापार में छह और यमुनापार में सात दावेदारों का नाम आए हैैं।चुनाव अधिकारियों का कहना है कि आम सहमति पर जोर दिया जाएगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 10:11 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 10:11 AM (IST)
जिला अध्‍यक्ष पद के लिए आज होगा चुनाव, दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र  Prayagraj News
जिला अध्‍यक्ष पद के लिए आज होगा चुनाव, दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन : भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए बुधवार सुबह सर्किट हाउस में दावेदारों ने नामांकन पत्र लेकर जमा कर दिया है। महानगर, यमुनापार और गंगापार अध्यक्ष पद के लिए सभी मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि मतदान करेंगे। सुबह नौ बजे से नामांकन मिलने लगा।10 बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे।

महानगर अध्‍यक्ष के लिए सबसे अधिक दावेदार

चुनाव अधिकारी गोरखपुर के विधायक डॉ. राधा मोहन अग्रवाल ने बताया कि महानगर अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उन्होंने पार्टी के लगभग 200 पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, छोटे व बड़े नेताओं से सलाह ले चुके हैैं। इसी तरह गंगापार और यमुनापार के चुनाव प्रभारियों ने भी मशविरा लिया है। बताते हैैं कि महानगर अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा 14 दावेदार सामने आ चुके हैैं। इसी तरह गंगापार में छह और यमुनापार में सात दावेदारों का नाम आए हैैं। वैसे चुनाव अधिकारियों का कहना है कि आम सहमति पर जोर दिया जाएगा।

प्रदेश कार्यालय में जमा होंगे नामांकन पत्र

विधायक डॉ. अग्रवाल ने बताया कि नामांकन पत्र जमा कर उसे प्रदेश कार्यालय में जमा कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारिणी से चर्चा के बाद राज्य के सभी 98 अध्यक्षों की सूची एक साथ जारी की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी माह नए अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो जाएगी।

मंडल अध्‍यक्ष व जिला प्रतिनिधि से संपर्क करने में जुटे रहे दावेदार 

वैसे चुनाव को लेकर दावेदार मंगलवार को दिन भर और देर रात तक मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों से संपर्क करने में जुटे रहे। वे अपने पक्ष मतदान की अपील करते रहे।

एमएलसी चुनाव के लिए भी बनाई रणनीति

एमएलसी के चुनाव के लिए भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को वाराणसी में हुई। इसमें महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता समेत प्रयागराज के भी कई पदाधिकारी शामिल हुए। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि मतदाता सूची में नाम बढ़वाने पर बैठक में जोर दिया गया।

chat bot
आपका साथी