वीरभद्र की यादों में खो जाते हैं उनके हलके के लोग, अर्की के लोगों से था गहरा लगाव

अपने नेता राजा वीरभद्र सिंह को खोने के कारण अर्की विधानसभा के लोग गमजदा हैं। वीरभद्र सिंह वर्तमान में यहां से विधायक थे। लोगों का कहना है कि वीरभद्र बेशक यहां कम आते थे लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहता था।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 04:28 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 04:28 PM (IST)
वीरभद्र की यादों में खो जाते हैं उनके हलके के लोग, अर्की के लोगों से था गहरा लगाव
वीरभद्र सिंह को अर्की के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। जागरण

अर्की, संवाद सूत्र। अपने नेता राजा वीरभद्र सिंह को खोने के कारण अर्की विधानसभा के लोग गमजदा हैं। वीरभद्र सिंह वर्तमान में यहां से विधायक थे। लोगों का कहना है कि वीरभद्र बेशक यहां कम आते थे, लेकिन उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहता था। राजा से जुड़ी यादों को साझा करते हुए यहां के लोग भावुक हो जाते हैं। लोग कहते हैं कि वीरभद्र को यहां की जनता से भी गहरा लगाव था।

मानव कल्याण समिति अर्की के प्रधान मनोहर लाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी उनके योगदान को कभी भुला नहीं पाएंगे। समिति के संस्थापक डा. संतलाल शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने बागवानी, टूरिज्म व शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व विकास कार्य किए। समिति के सचिव राजेश कपाटिया ने कहा कि भूमि कानूनों को सुदृढ़ करके हिमाचल की भोली-भाली जनता की जमीन की रक्षा करने के कार्य को प्रदेशवासी हमेशा याद रखेंगे। समिति के सभी सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक प्रकट किया है।

बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने शोक जताया

बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह के निधन पर दुख प्रकट किया है। संघ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह की देन से हर जिले में एससीवीटी से प्रशिक्षण संस्थान खुले। इन प्रशिक्षण संस्थानों में गरीब परिवार से संबंध रखने वाले बच्चों ने भी प्रशिक्षण लिया। संघ के अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, सचिव प्रेमदीप, उप सचिव जगदीश व प्रवीण कुमार ने कहा कि वीरभद्र ङ्क्षसह के कार्यकाल में हजारों कला अध्यापकों को नौकरी मिली। वीरभद्र ङ्क्षसह सभी को एक समान दृष्टि से देखते थे।

chat bot
आपका साथी