निकट भविष्य में पालमपुर की सड़काें में नहीं रहेंगी बेसहारा गायें : प्रवीण कुमार

पालमपुर के पूर्व विधायक एवं इंसाफ संस्था के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि अब निकट भविष्य में पालमपुर की सड़कों पर बेसहारा गायें नहीं दिखेंगी। इनके लिए इंसाफ संस्था ने पूरा बंदाेबस्त कर दिया है व प्रदेश सरकार का भी भरपूर सहयाेग मिला है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:25 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:25 AM (IST)
निकट भविष्य में पालमपुर की सड़काें में नहीं रहेंगी बेसहारा गायें : प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार ने कहा कि अब निकट भविष्य में पालमपुर की सड़कों पर बेसहारा गायें नहीं दिखेंगी।

पालमपुर, संवाद सहयोगी। पालमपुर के पूर्व विधायक एवं इंसाफ संस्था के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि अब निकट भविष्य में पालमपुर की सड़कों पर बेसहारा गायें नहीं दिखेंगी। इनके लिए इंसाफ संस्था ने पूरा बंदाेबस्त कर दिया है व प्रदेश सरकार का भी भरपूर सहयाेग मिला है। उन्हाेंने बताया कि इंसाफ संस्था की अाेर से 10 जुलाई 2017 काे विधानसभा क्षेत्र की पंचायत बड़सर के गांव कुंडन में कऊ सेंचुरी की प्रस्तावना की थी।

संस्था ने एक के बाद एक तमाम औपचारिकताएं पूरी करने व कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते लंबा समय लगने के बावजूद परियाेजना की संभावना पर खुशी व्यक्त की है। उन्हाेंने बताया कि बुधवार काे इंसाफ संस्था के इस प्रस्तावित ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए सरकार ने 2 करोड 92 लाख 16 हजार 600 रुपये मंजूर किए हैं। उन्हाेंने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर का तहेदिल से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

पूर्व विधायक ने कहा कि गाय को हिंदू धर्म में राष्ट्र माता का दर्जा दिया गया है। मान्यता अनुसार इसके आंचल में 33 साै करोड़ देवी देवताओं का वास है। लेकिन विडंवना है कि प्रदेश के सर्वत्र चौराहों, खेत-खलियानों व सड़कों पर गौ माता की पीड़ा व दुर्दशा देखने को मिलती हैं। इसी के दृष्टिगत समाज सेवा में समर्पित इंसाफ संस्था ने उपरोक्त संकल्प लेकर अपना पहला ड्रीम प्रोजेक्ट तैयार कर सरकार की सेवा में प्रेषित किया था। इंसाफ संस्था ने 10 जुलाई 2017 काे पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत बड़सर के मुहाल कुंडन में गो सेंचुरी के निर्माण का निश्चय किया।

तमाम औपचारिकताएं पूरी करने व कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते इतना लंबा समय लगना चिंता का विषय है। परंतु सरकार की अाेर से धनराशि की मंजूरी ने संस्था के सपने काे पूरा हाेने की उम्मीद जगाई है। गोसेंचुरी निर्माण का कार्य शीघ्र ही अारंभ कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी