नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी चित्रा घोष का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी और जानी मानी शिक्षाविद् चित्रा घोष का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं। घोष के परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने चित्रा के साथ बिताए अपने समय को भी याद किया

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 06:44 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 06:44 PM (IST)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी चित्रा घोष का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री ने चित्रा के साथ बिताए अपने समय को भी याद किया

राज्य ब्यूरो, कोलकाताः नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी और जानी मानी शिक्षाविद् चित्रा घोष का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं। घोष के परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी। घोष के भतीजे और भाजपा नेता चंद्र कुमार बोस ने कहा कि नेताजी के भाई शरत चंद्र बोस की छोटी बेटी का गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

बोस ने ट्विटर पर लिखा, 'घोष ने अपना जीवन लोगों को पढ़ाने और युवाओं को प्रेरित करने में समर्पित कर दिया।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर घोष के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने चित्रा के साथ बिताए अपने समय को भी याद किया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रोफेसर चित्रा घोष ने शैक्षणिक और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनसे मुलाकात के वो क्षण याद आ गए जब नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े गोपनीय दस्तावेजों और अन्य कई मुद्दों पर हमने चर्चा की थी। उनके निधन से दुखी हूं। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।' चित्रा घोष कोलकाता में लेडी ब्रेबॉर्न कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की पूर्व प्रमुख रह चुकी थीं। घोष का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर को किया गया।

chat bot
आपका साथी