Adesh Kumar Gupta: जानिए- कौन हैं आदेश कुमार गुप्ता जिन पर दिल्ली BJP ने खेला बड़ा दांव

Adesh Kumar Guptaदिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले हैं लेकिन अपनी राजनीति उन्होंने दिल्ली में चमकाई है।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 03:48 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 05:01 PM (IST)
Adesh Kumar Gupta: जानिए- कौन हैं आदेश कुमार गुप्ता जिन पर दिल्ली BJP ने खेला बड़ा दांव
Adesh Kumar Gupta: जानिए- कौन हैं आदेश कुमार गुप्ता जिन पर दिल्ली BJP ने खेला बड़ा दांव

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। Adesh Kumar Gupta: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दिल्ली भाजपा में बड़ा बदलाव हुआ और मंगलवार को कद्दावर नेता आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली भाजपा का नया मुखिया बना दिया गया है। आदेश के बारे में कहा जाता है कि वर्ष 1995 में रोजगार की तलाश में दिल्ली आए थे और यहां पर ट्यूशन पढ़ाकर आजीविका चलाई। आइये जानते हैं कौन हैं- आदेश कुमार गुप्ता, जिन पर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव लगाया है, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल को कड़ी चुनौती देने का माद्दा रखते हैं।

यूपी के कन्नौज के रहने वाले हैं आदेश

बता दें कि दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले हैं, लेकिन कुछ सालों के दौरान उन्होंने अपनी राजनीति देश की राजधानी दिल्ली में चमकाई है। केंद्रीय नेतृत्व का विश्वास जीतने वाले आदेश कुमार गुप्ता की दिल्ली भाजपा में अच्छी पैठ है।

NDMC के मेयर भी रह चुके हैं

मूलरूप से कन्नौज के आदेश गुप्ता उत्तरी दिल्ली नगर निगम (North Delhi Municipal Corporation) के महापौर भी रह चुके हैं। 2018 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने इस पद के लिए प्रत्याशी बनाया था। भाजपा के बहुमत के चलते वह आसानी से NDMC के महापौर बन गए थे। इस दौरान उनका कार्यकाल भी शानदार रहा।

वेस्ट पटेलनगर से पार्षद हैं आदेश गुप्ता

वर्ष, 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनाव में वह पटेल नगर सीट से पार्षद चुन गए। इस चुनाव में भाजपा ने तीन नगर निगम में बहुमत हासिल किया था। बता दें कि आदेश इससे पहले पहले भाजपा, युवा मोर्चा और विद्यार्थी परिषद में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

कन्नौज के गुरसहायगंज में 1969 में आदेश गुप्ता का जन्म हुआ। इनके पिता का नाम शंभूदयाल गुप्ता है। आदेश कुमार गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई।

उच्च शिक्षा कानपुर से हुई

इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए कानपुर का रुख किया। यहां पर बीएससी आदेश गुप्ता ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्विवद्यालय कानपुर से की। यहां पर पढ़ाई के दौरान वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आ गए। ABVP में वे जिला प्रमुख से लेकर प्रदेश सहमंत्री तक रहे। इसके बाद भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री रहे। भाजपा में भी वे लंबे समय से कार्यरत हैं और विभिन्न पदों पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

यह भी जानें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत करने वाले आदेश गुप्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा व भाजपा में कई पद पर रह चुके हैं। चुनावी राजनीति की शुरुआत उन्होंने महज तीन साल पहले की है। वर्ष 2017 में वेस्ट पटेल नगर से पहली बार नगर निगम का चुनाव जीतकर पार्षद बने। 2018 में उन्हें उत्तरी दिल्ली नगर निगम का महापौर बनाया गया। विधानसभा चुनाव के पहले इन्हें दिल्ली में बंगाली समाज को पार्टी के साथ जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई थी।

राजनीतिक जीवन वर्ष 2017 में पहली बार पटेल नगर सीट से पार्षद बने। इसके बाद भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय में धमेंद्र प्रधान के समय कार्यालय मंत्री रहे।  दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश कोहली के समय में कार्यालय मंत्री रहे  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विस्तारक और पूर्णकालिक रहे और भाजपा के करोलबाग जिले में उपाध्यक्ष रहे।

chat bot
आपका साथी