दिल्‍ली के कॉलेजों का अनुदान रोकने पर भाजपा सांसद ने उठाए सवाल, लिखी चिट्ठी

कोरोना संकट काल में दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े 12 कॉलेजों में पैदा हुए आर्थिक संकट को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में उन्होंने कॉलेजों में पैदा हुए इस संकट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:15 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:15 AM (IST)
दिल्‍ली के कॉलेजों का अनुदान रोकने पर भाजपा सांसद ने उठाए सवाल, लिखी चिट्ठी
भाजपा के राज्यसभा सांसद और शिक्षक राकेश सिन्हा।

 नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। कोरोना संकट काल में दिल्ली विश्वविद्यालय से जुड़े 12 कॉलेजों में पैदा हुए आर्थिक संकट को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में उन्होंने कॉलेजों में पैदा हुए इस संकट को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इसके लिए उनकी तानाशाही, अदूरदर्शी और घोर राजनीतिक स्वार्थ पूर्ण नीतियों को जिम्मेदार बताया है। 

12 सौ से अधिक कर्मचारियों को मर्इ महीने से नहीं मिल रहा वेतन 

सिन्हा ने कहा है कि कोरोना संकटकाल में केंद्र सरकार जब हरेक स्तर पर लोगों को राहत देने का काम कर रही है, वहीं दिल्ली सरकार हजारों परिवारों को जानबूझकर घोर आर्थिक संकट में डाल रखी है। इसके चलते इन कालेजों के स्थायी और अस्थाई तौर पर कार्यरत 12 सौ से अधिक कर्मचारियों को मइ से वेतन नहीं मिल रहा है। इनमें शिक्षक और दूसरे कर्मचारी शामिल है। 

स्टूडेंट सोसाइटी फंड के भी गलत तरीके से इस्तेमाल का आरोप लगाया 

केजरीवाल को लिखे पत्र में उन्होंने स्टूडेंट सोसाइटी फंड के भी गलत तरीके से इस्तेमाल का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि अपनी स्थापना के बाद से पहली बार दिल्ली विश्वविद्यालय ने इस प्रकार के संकट का सामना किया है। उन्होंने इस दौरान दिल्ली सरकार से उम्मीद भी जताई है, कि वह कालेजों को तुरंत ही बकाया राशि उपलब्ध कराएंगी।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी