आइटीबीपी अकादमी ने मनाया बल का 60वां स्थापना दिवस, देश की आन, बान और शान का लिया संकल्प

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी में बल का 60वां स्थापना दिवस पूरे सैन्य सम्मान व रीति से मनाया गया। इस मौके पर अकादमी परेड मैदान में आकर्षक वेशभूषा में सुसच्जित बल के सैन्य दस्ते ने आइटीबीपी के ध्वज को सलामी दी।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 01:08 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 01:08 PM (IST)
आइटीबीपी अकादमी ने मनाया बल का 60वां स्थापना दिवस, देश की आन, बान और शान का लिया संकल्प
आइटीबीपी अकादमी ने मनाया बल का 60वां स्थापना दिवस।

संवाद सहयोगी, मसूरी। मसूरी स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल अकादमी में बल का 60वां स्थापना दिवस पूरे सैन्य सम्मान व रीति से मनाया गया। इस मौके पर अकादमी परेड मैदान में आकर्षक वेशभूषा में सुसच्जित बल के सैन्य दस्ते ने आइटीबीपी के ध्वज को सलामी दी और जवानों ने बल की आन, बान और शान तथा देश रक्षा के प्रति अपना संकल्प दोहराया गया।

इस मौके पर अकादमी के उप निदेशक डीआइजी अजय पाल सिंह ने देश को अभेद्य सुरक्षा प्रदान करने वाले आइटीबीपी बल की भूमिका व उपलब्धियों को गिनाते हुए जवानों को अपनी ड्यूटी पूर्ण निष्ठा व समर्पण से निभाने के लिए प्रेरित किया। अजय पाल सिंह ने कहा कि वर्तमान में आइटीबीपी बल भारत चीन सीमा पर लद्दाख के काराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश के जचेप ला तक फैली देश की विशाल सीमा को सुरक्षा प्रदान कर रही है। सीमा सुरक्षा बल के अलावा आइटीबीपी को देश की आंतरिक सुरक्षा, विशिष्ठ व अतिविशिष्ठ व्यक्तियों की सुरक्षा और संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव भी प्राप्त है। इस बल ने मार्शल आर्ट, पर्वतारोहण, राफ्टिंग व स्कीईंग जैसे साहसिक खेलों में भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

इस मौके पर उपनिदेशक अकादमी अजय पाल सिंह, सेनानी कंबैट विंग संतोष कुमार, सेनानी प्रशासन शोभन सिंह राणा सहित बल के अन्य अधिकारियों व जवानों ने अकादमी शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति करने की मांग

प्रधानाध्यापक एवं प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति समेत अन्य मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से जल्द पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री डा. सोहन सिंह माजिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रधानाध्यापक पद पर 55 फीसद भर्ती एलटी कोटे एवं 45 फीसद प्रवक्ता कोटे से पदोन्नति की जाती है। प्रवक्ता पदों से पदोन्नति को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा है, लेकिन एलटी के कोटे से की जाने वाली 55 फीसद पदोन्नति का रास्ता साफ है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 23 सिंतबर को हुई बैठक में सीएम ने एक हफ्ते के भीतर एलटी के पदों पर पदोन्नति की सूची आयोग भेजने के निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकारियों की सुस्त चाल के चलते एक महीने बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं हुई। माजिला ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- टिहरी : लामरीधार में ढोल सागर का शंखनाद, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने दी प्रस्तुति

chat bot
आपका साथी