कमल खिलाने को भाजपा की जम्मू कश्मीर में 450 से अधिक चुनावी रैलियां, केंद्रीय मंत्रियों समेत 19 दिग्गज भाजपा के पक्ष में लहर बनाए आए

जिला विकास परिषद चुनाव में भाजपा ने बंपर प्रचार कर नया इतिहास बनाया। पार्टी ने संसदीय चुनाव के प्रचार को भी पीछे छोड़ते हुए हाईकमान द्वारा भेजे गए 19 स्टार प्रचारकों की मदद से प्रदेश में 450 से अधिक चुनावी रैलियां की।

By lokesh.mishraEdited By: Publish:Sat, 19 Dec 2020 04:00 AM (IST) Updated:Sat, 19 Dec 2020 04:00 AM (IST)
कमल खिलाने को भाजपा की जम्मू कश्मीर में 450 से अधिक चुनावी रैलियां, केंद्रीय मंत्रियों समेत 19 दिग्गज भाजपा के पक्ष में लहर बनाए आए
प्रचार करने के मामले में अन्य राजनीतिक दल भाजपा से कोसों दूर रहे।

जम्मू, विवेक सिंह : जम्मू कश्मीर में थ्री टियर पंचायती राज का सपना साकार करने के लिए हुए जिला विकास परिषद चुनाव में भाजपा ने बंपर प्रचार कर नया इतिहास बनाया। पार्टी ने संसदीय चुनाव के प्रचार को भी पीछे छोड़ते हुए हाईकमान द्वारा भेजे गए 19 स्टार प्रचारकों की मदद से प्रदेश में 450 से अधिक चुनावी रैलियां की।जम्मू कश्मीर में वीरवार को अंतिम व आठवें चरण का मतदान खत्म होने के बाद शाम पांच बजे चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद जम्मू कश्मीर में डेरा डाले बैठे चुनाव के प्रभारी अनुराग ठाुकर, जम्मू कश्मीर भाजपा के प्रभारी तरूण चुग, प्रचार के सह प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन व प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डा जितेन्द्र सिंह दिल्ली लौट गए। प्रचार करने के मामले में अन्य राजनीतिक दल भाजपा से कोसों दूर रहे।

कांग्रेस का प्रचार करने के लिए यहां प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ही आई तो वहीं कश्मीर केंद्रित दलों का प्रचार बयानबाजी व भाजपा के व्यापक चुनाव प्रचार को निशाना बनाने तक ही सीमित रह गया।दिल्ली लौटने से अनुराग ठाकुर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में लोगों ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए भारी संख्या में वोट डालने के साथ केंद्र सरकार, भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया है। ऐसे में जम्मू के साथ कश्मीर में कमल खिलने तय हैं। पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

उन्हाेंने कहा कि लोगों ने इस बार नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी के कार्यकाल में फले फूले भ्रष्टाचार से निजात पाने के लिए मतदान किया। उन्होंने अलगाववाद, आतंकवाद को शह देने वालों को भी आएना दिखा दिया। प्रदेश में 28 नवंबर को पहले चरण के मतदान में कामयाबी के लिए भाजपा ने स्टार प्रचार तेज कर दिया था। केंद्रीय मंत्रियों मुख्तार अब्बास नकवी, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, जितेन्द्र सिंह, किशनपाल गुर्जर, जनरल वीके सिंह व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचार को हवा दी। उनके साथ जम्मू कश्मीर भाजपा के प्रभारी तरूण चुग व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बड़े पैमाने पर प्रचार किया।

भाजपा के सांसद व प्रसिद्ध् सूफी गायक हंस राज हंस, जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद, सांसद सुरेन्द्र नागर, सांसद रमेश बिधुरी, राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर, राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम, सांसद मनोज तिवारी, दुष्यंत गाैतम, संजय भाटिया व इरफान अहमद ने भी जम्मू कश्मीर में प्रदेश में डेरा डालकर प्रचार किया।दिग्गजों के साथ जम्मू कश्मीर से प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा, सांसद शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व उपमुख्यमंत्री डा निर्मल सिंह, कवीन्द्र गुप्ता व अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने भी हर कौने तक पहुंच कर व्यापक प्रचार किया।

भाजपा के हर पहले कार्यकर्ता होते हैं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा कि चुनाव लोगों को मजबूत बनाने के लिए था। ऐसे में केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों व अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं की तरह लोगों के बीच जाकर उन्हें तेज विकास का विश्वास दिलाया। ऐसा करते समय उन्होंने कड़ी ठंड, आतंकवादियों की चुनौतियों को भी सामना किया। इस दौरान हर कौने तक पहुंच कर लोगों को मतदान का महत्व बताया गया। उन्होंने कहा कि जिला विकास परिषद चुनाव में भाजपा के सामने सभी दल एकत्र हाेकर लड़ रहे थे। इसके बाद भी जमीन पर उनका कोई वजूद नही दिखा। भाजपा की जीत तय है।

chat bot
आपका साथी