हुड्डा को छोड़ कांग्रेस के 30 विधायक मेरे संपर्क में : दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को छोड़ कांग्रेस के बाकी 30 विधायक मेरे संपर्क में हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 06:17 AM (IST)
हुड्डा को छोड़ कांग्रेस के 30 विधायक मेरे संपर्क में : दुष्यंत चौटाला
हुड्डा को छोड़ कांग्रेस के 30 विधायक मेरे संपर्क में : दुष्यंत चौटाला

जागरण संवाददाता, पंचकूला : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को छोड़ कांग्रेस के बाकी 30 विधायक मेरे संपर्क में हैं। दुष्यंत चौटाला मंगलवार को पंचकूला में जननायक जनता पार्टी की बैठक के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।

दुष्यंत चौटाला से जब पूछा गया कि हुड्डा कह रहे हैं कि जेजेपी के विधायक उनके संपर्क में हैं, तो दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायक उनके संपर्क में है। यह बात कहने के बाद वह चले गए।

इससे पूर्व दुष्यंत चौटाला ने जेजेपी के पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में दुष्यंत के साथ प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राज्य मंत्री अनूप धानक, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़, अशोक शेरवाल प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, पंचकुला ग्रामीण जिलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा, पंचकूला शहरी जिलाध्यक्ष ओपी सिहाग समेत पार्टी के सभी 22 जिलों के शहरी व ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। जेजेपी से जुड़े 3 लाख 65 हजार नए सदस्य

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 9 दिसंबर को पार्टी के प्रथम स्थापना दिवस पर सिरसा में आयोजित हुई पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया गया था। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा 20 दिसंबर, 2019 से 20 जनवरी, 2020 तक प्रदेशभर में जेजेपी के साथ नए सदस्य जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से प्रदेशअध्यक्ष निशान सिंह के नेतृत्व में इस सदस्यता अभियान को मॉनिटर कर सफल बनाया गया। सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में घर-घर जाकर 3 लाख 65 हजार नए सदस्य जोड़े। वहीं इस सदस्यता अभियान के लिए शुरू किए गए ऑनलाइन पंजीकरण में 26 हजार से ज्यादा लोग मिस्ड कॉल, वाट्सएप मैसेज व पार्टी की वेबसाइट पर साइन अप के जरिए जेजेपी के नए सदस्य बने। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान जेजेपी के नए सदस्यों का बकायदा वोटर आइडी नंबर सदस्यता की कॉपी में नोट किया गया और नए सदस्य को पार्टी का पहचान पत्र भी दिया गया है।

chat bot
आपका साथी