भारतीय गोरखा परिसंघ की सभा में तदर्थ समिति का गठन

जागरण संवाददाता कर्सियाग भारतीय गोरखा परिसंघ कर्सियाग क्षेत्रीय समिति के पहल में तोर्योक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 07:06 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 07:06 PM (IST)
भारतीय गोरखा परिसंघ की सभा में तदर्थ समिति का गठन
भारतीय गोरखा परिसंघ की सभा में तदर्थ समिति का गठन

जागरण संवाददाता, कर्सियाग : भारतीय गोरखा परिसंघ, कर्सियाग क्षेत्रीय समिति के पहल में तोर्योक मामरिंग के शहीद निता शर्मा स्मारक भवन में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान छेकी शेर्पा ने की।

सभा में सागठनिक गतिविधियों व क्रियाकलापों के बारे में चर्चा करते हुए भारतीय गोरखा परिसंघ का एक तदर्थ समिति गठन किया गया। नव गठित इस तदर्थ समिति में अध्यक्ष छेकी शेर्पा, उपाध्यक्ष मिना मुखिया, सचिव रेमित लेप्चा, सह-सचिव हिमा रसाईली व कोषाध्यक्ष कल्याणी शेर्पा को बनाया गया। संयोजक के रूप में अणु दर्नाल को चयन किया गया।

सभा में कर्सियाग क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष व जोन- 2 (पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़िसा, बिहार, झारखण्ड ) के अध्यक्ष आशा मुखिया लामा ने भारतीय गोरखा परिसंघ के कार्यकलाप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नि:संदेह एकमात्र गोरखाओं के हित में कार्य करनेवाला संगठन भारतीय गोरखा परिसंघ है। भारतवर्ष के विविध इलाकों में रहनेवाले गोरखाओं के संघ व समाज मिलकर तैयार अपना कह सकनेवाला यह परिसंघ हमारा अपना परिसंघ है। इसका उद्देश्य एक नंबर में आता है। इस दौरान उन्होंने एनआरसी के बारे में भी विस्तृत जानकारी दिया।

भारतीय गोरखा परिसंघ, कर्सियाग के सचिव व कर्सियाग महिला परिसंघ के अध्यक्ष देविका मंग्राति ने भारतीय गोरखा परिसंघ के औचित्य व उद्देश्य के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने गोरखाओं के एकमात्र राष्ट्रीय संगठन भारतीय गोरखा परिसंघ को बताया।

सभा को विष्णु ठकुरी, जयराज थापा आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी