पांच राज्यों व चंडीगढ़ में समान होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें- कहां-कहां होगा असर

मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक में पांच राज्यों और चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतें समान रखने पर सहमति बन गई है। अब इस फैसले के जल्द लागू होने का इंतजार है।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 01:32 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 02:03 PM (IST)
पांच राज्यों व चंडीगढ़ में समान होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें- कहां-कहां होगा असर
पांच राज्यों व चंडीगढ़ में समान होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें- कहां-कहां होगा असर

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली समेत पांच राज्यों और चंडीगढ़ में जल्द पेट्रोल व डीजल के दाम एक समान हो सकते हैं। इससे ज्यादातर जगहों पर पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी की उम्मीद की जा रही है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने भी राज्य में पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती करने के लिए वैट की दरों में कमी करने का मन बना लिया है। सरकार जल्द ही इसकी घोषणा कर सकती है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों को एक समान करने के लिए मंगलवार को चंडीगढ़ में उत्तर भारत के पांच राज्यों के वित्त मंत्रियों और अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बताया जा रहा है कि बैठक में चंडीगढ़ समेत सभी राज्य पेट्रोल-डीजल के दाम एक समान करने को तैयार हो गए हैं। हालांकि ये फैसला कब लागू होगा और इसका कीमतों पर कितना असर पड़ेगा, इस पर निर्णय होना अभी बाकी है।

बैठक में चंडीगढ़ समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के वित्त मंत्री व अधिकारी शामिल हुए थे। ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि इस फैसले से पेट्रोल व डीजल के दामों में तीन से चार फीसदी तक की कमी आ सकती है। बैठक में शामिल होने वालों में पेट्रोल-डीजल की सबसे कम कीमत चंडीगढ़ और दिल्ली में है।

गौरतलब है कि वर्तमान में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पेट्रोल पर करीब 27 फीसद और डीजल पर 17 फीसद की दर से वैट लगाया जाता है। अगर दोनों पर रेट 3-4 फीसद तक घटे तो कीमतें 2 रुपये तक कम हो सकती हैं।

यह भी पढ़ेंः शेल्टर होम से भागे दो बच्चों ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जुड़ा टाइगर श्राफ से लिंक

chat bot
आपका साथी