कल सहारनपुर के नकुड़ में होगी जयंत की किसान पंचायत, जनसंपर्क में जुटे रालोद नेता

कृषि कानूनों के विरोध में बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल नकुड़ में किसान पंचायत का आयोजन करेगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की सभा की सफलता को पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जुटे हैं। पार्टी नेता चौधरी अजीत सिंह का पत्र चलो गांव की ओर मेरा संगठन आपके द्वार भी वितरित कर रहे हैं।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 04:14 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 04:14 PM (IST)
कल सहारनपुर के नकुड़ में होगी जयंत की किसान पंचायत, जनसंपर्क में जुटे रालोद नेता
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी नकुड़ में किसान पंचायत को संबोधित करेंगे।

सहारनपुर, जेएनएन। तीनों कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस और भाकियू की किसान पंचायत के बाद बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी नकुड़ में किसान पंचायत को संबोधित करेंगे।

रालोद की बुधवार को होने वाली किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए रालोद नेता जुटे हुए हैं। अधिक भीड़ जुटाने के मकसद से पंचायत को जाट बाहुल्य क्षेत्र नकुड़ के गांव अध्याना रोड पर रखा गया है। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह पिछले कई दिन से रैली के संबंध में गांव डालेवाला, सहसपुर, रोशनपुर, शुक्रताल आदि गांवों में जनसपंर्क कर रहे हैं। जनता से कह रहे हैं कि तीनों कृषि कानून किसानों को बर्बाद करने वाले हैं। यदि किसान अपने हक की इस लड़ाई में अब भी खड़ा न हुआ तो वह बर्बाद हो जाएगा।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महामंत्री चौधरी अयूब हसन व चौधरी धीर सिंह भी जनसंपर्क कर बता रहे हैं कि सरकार देश मे निजीकरण करना चाहती है। यदि सब कुछ बेच देंगे को युवाओं को नौकरी कहां से मिलेगी। सरकार की मंशा आरक्षण खत्म करने की है, वह इस निजीकरण से साफ होती नजर आ रही है। इस दौरान पार्टी नेता चौधरी अजीत सिंह का पत्र "चलो गांव की ओर, मेरा संगठन आपके द्वार" गांव में सभी को वितरित कर उनके काम व उपलब्धियां बता रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम, राजकुमार त्यागी, भूरा मालिक, अर्जुन सिंह, अरविंद चौधरी, अनुज वर्मा आदि वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता जनसंपर्क कर रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी