कमल नाथ ने किया हमला, भगवा सबका है, अकेले भाजपा का नहीं

कमलनाथ ने भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को सरकारी महाकुंभ बताया और कहा कि गरीब--आदिवासियों के हक के करोड़ों रुपए आयोजन के नाम पर लुटाए जा रहे हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 07:55 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 08:12 PM (IST)
कमल नाथ ने किया हमला, भगवा सबका है, अकेले भाजपा का नहीं
कमल नाथ ने किया हमला, भगवा सबका है, अकेले भाजपा का नहीं

भोपाल, नई दुनिया स्टेट ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि भगवा अकेले भाजपा का नहीं है, सबका है। भाजपा हर चीज में, हर योजना में खुद का प्रचार--प्रसार करने में लगी है। चाहे दवाई हो या गरीबों के आवास पर टाइल्स में खुद के फोटो का मामला, भाजपा समझती है कि जनता इससे उनके करीब आएगी। मगर यह भाजपा का भ्रम है। यह बातें कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को सरकारी महाकुंभ बताया और कहा कि गरीब--आदिवासियों के हक के करोड़ों रुपए आयोजन के नाम पर लुटाए जा रहे हैं। नाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सामने खुद को लोकप्रिय बताने के लिए मुख्यमंत्री ने सरकारी मशीनरी को उनके कार्यक्रम में झोंक दिया, मगर शाह पहले से ही हकीकत जानते हैं।

पीसीसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मंत्री व व्यापमं कांड के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा की मुलाकात के सवाल पर कहा कि इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, भाजपा में कितनी घबराहट है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व्यापमं का सच सबसे सामने लाएगी। इस मामले के किसी भी दोषषी को बचने नहीं देंगे। वहीं, नाथ ने बसपा--सपा गठबंधन को लेकर दोहराया कि उनसे चर्चा चल रही है। नाथ ने कहा है कि चुनाव में कांग्रेस का बसपा और सपा से गठबंधन हो भी सकता है और नहीं भी

chat bot
आपका साथी