Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में 28 को हेमंत मंत्रिमंडल का विस्‍तार, 8 मंत्री लेंगे शपथ

Jharkhand Cabinet Expansion झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल विस्‍तार के लिए राज्‍यपाल से 28 जनवरी का समय मांगा है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Sun, 26 Jan 2020 06:50 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 07:23 AM (IST)
Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में 28 को हेमंत मंत्रिमंडल का विस्‍तार, 8 मंत्री लेंगे शपथ
Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में 28 को हेमंत मंत्रिमंडल का विस्‍तार, 8 मंत्री लेंगे शपथ

रांची, जेएनएन। Jharkhand Cabinet Expansion झारखंड कैबिनेट का विस्‍तार 28 जनवरी को होगा। मुख्‍यमंत्री हेमंत साेरेन ने मंत्रिमंडल विस्‍तार के लिए राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू से समय मांगा है। बताया गया है कि राज्‍य में हालिया दिनों में हुई हिंसा की घटनाओं से व्‍यथित सीएम ने गणतंत्र दिवस समारोह के बाद राज्‍यपाल से मंत्रिमंडल विस्‍तार के लिए 28 जनवरी की तिथि तय करने का आग्रह किया है। इस दिन राजभवन में झामुमो और कांग्रेस कोटे के कुल आठ मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

इससे पहले बीते 24 जनवरी को मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया जाना था, लेकिन सीएम हेमंत सोरेन ने गुदड़ी नरसंहार और लोहरदगा हिंसा को लेकर इसे टाल दिया था। अब तक सीएम के अलावा झारखंड कैबिनेट में कांग्रेस के दो मंत्री आलमगीर आलम और रामेश्‍वर उरांव तथा राजद के मंत्री सत्‍यानंद भोक्‍ता ने शपथ ली है। हालांकि इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा अब तक नहीं हुआ है।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी में हुए नरसंहार मामले में डीजीपी कमल नयन चौबे को रविवार को राजभवन बुलाया। राज्यपाल ने उनसे इस हत्याकांड में अबतक की कार्रवाई की जानकारी ली तथा आरोपी लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी