कर्मचारियों ने धरना देकर रोष जताया

आल हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर विभाग के कार्यालय के बाहर करीब तीन घंटे धरना देकर विभाग व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:17 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:17 PM (IST)
कर्मचारियों ने धरना देकर रोष जताया
कर्मचारियों ने धरना देकर रोष जताया

संवाद सहयोगी, गन्नौर: आल हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर विभाग के कार्यालय के बाहर करीब तीन घंटे धरना देकर विभाग व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। धरने का संचालन शाखा मुख्य संगठनकर्ता नवीन ने किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के पूर्व प्रधान सतपाल ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ करण बहल कर्मचारियों के मांगों की अनदेखी कर, कर्मचारी विरोधी नीति अपनाए हुए हैं।

उन्होंने बताया कि एसडीओ ने उन्हें आज मिलने का समय दिया था, लेकिन वे आज छुट्टी पर चले गए हैं, इससे साफ जाहिर होता है कि अधिकारी उनकी समस्याओं को जान बूझकर लटका रहे हैं। अब कर्मचारियों ने अधिकारियों को दो दिन का समय दिया है, यदि दो दिन में उनकी समस्याओं का समाधान नही किया गया तो वे सोनीपत स्थित एक्सईएन कार्यालय पर धरना शुरू करेंगे। एसडीओ करण बहल को 30 जून को आठ सूत्रीय मांगपत्र दिया था। उन्होंने 14 अगस्त को संगठन के पदाधिकारियों से मिलने का समय दिया था, लेकिन उनकी मांगों को नजर अंदाज कर संगठन को लगातार गुमराह किया जा रहा है। यूनियन का कहना है कि यदि जल्द ही विभाग के अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो संगठन उनके कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर दिलबाग, कृष्ण अत्री, राकेश त्यागी, सुनील, मुकेश, रामलाल, योगेश, राजकुमार व बसंत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी