Rajasthan: पंचतत्व में विलीन हुए जसवंत सिंह, मानवेन्द्र सिंह ने दी मुखाग्नि

Tribute to Jaswant Singh जसवंत सिंह की पार्थिव देह विशेष विमान से रविवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर औपचारिकता पूरी करने के बाद फॉर्म हाउस पहुंची। जयवंत सिंह का सुबह निधन हो गया था। मानवेन्द्र ने पिता के अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें मुखाग्नि दी।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:22 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 09:22 PM (IST)
Rajasthan: पंचतत्व में विलीन हुए जसवंत सिंह, मानवेन्द्र सिंह ने दी मुखाग्नि
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का जोधपुर में अंतिम संस्कार हुआ।

जोधपुर, संवाद सूत्र। Tribute to Jaswant Singh: पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की पार्थिव देह विशेष विमान से रविवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर औपचारिकता पूरी करने के बाद फॉर्म हाउस पहुंची। जयवंत सिंह का सुबह निधन हो गया था। इस दौरान उनके पुत्र मानवेन्द्र सिंह व पुत्रवधु चित्रा सिंह भी साथ थे। मानवेन्द्र ने पिता के अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले जसवंत की अंतिम यात्रा फार्म हाउस से निकली। इस दौरान पुत्रों ने पिता की देह को कांधा दिया। वहीं, सेना के जवान भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। जसवंत सिंह की पार्थिव देह फार्म हाउस पहुंचने पर मंत्री सालेह मोहम्मद, विधायक महेंद्र विश्नोई, पब्बाराम विश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता सहित अन्य नेता भी फार्म हाउस पहुंचे। यहां सभी ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी। जसवंत के निधन पर जोधपुर के सांसद व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने गहरा दुख व्यक्त किया है। जोधपुर में अंतिम संस्कार के दौरान शेखावत की ओर से जसवंत की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया।

भाजपा मीडिया विभाग के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह सैनिक और राजनेता दोनों रूप में वह एक सच्चे राष्ट्र भक्त थे। उन्हें अटल जी का हनुमान भी कहा जाता था। अटल सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए समाज कल्याण के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को राष्ट्र सदैव याद रख़ेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को संबल दें।

जसवंत सिंह के अंतिम दर्शन के लिए भाजपा के अनेक पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उनके निवास पहुंचे और अंतिम यात्रा में शामिल हुए। शेखावत की ओर से जोधपुर शहर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, मंत्री शेखावत के निजी सहायक महावीर सिंह राठौड़ जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल ने पुष्पचक्र व श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन मेहता व प्रदेश मंत्री के के विश्ननोई ने पार्थिव देह पर पुष चक्र अर्पित किया। पूर्व महापौर घनश्याम ओझा, देहात अध्यक्ष मनोहर पालीवाल सहित अनेक भाजपा नेताओं पदाधिकारियों ने जसवंत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की।

chat bot
आपका साथी