किसान रेल चलने से उत्पाद को मिलेगा नया बाजार, किसानों की आय होगी दोगुनी

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की हुई वर्चुअल बैठक। किसानों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी पहुंचाने पर दिया बल।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:50 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:50 PM (IST)
किसान रेल चलने से उत्पाद को मिलेगा नया बाजार, किसानों की आय होगी दोगुनी
किसान रेल चलने से उत्पाद को मिलेगा नया बाजार, किसानों की आय होगी दोगुनी

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। भाजपा किसान की जिला कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने कहा कि किसान रेल चलने से किसानों की आय दोगुनी होगी। बिहारवासियों के लिये ये गौरव की बात है कि पहली किसान रेल महाराष्ट्र से बिहार के लिए चली जिससे हमें सस्ता फल, सब्जी, फूल तो मिलेगा, बिहार के मखाना,लीची,मक्का और अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। प्रदेश प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर ने कहा कि चुनाव में किसानों की भूमिका अहम होगी पंचायतों तक किसानों को केंद्र की योजनाओं से अवगत कराया जाए तथा उनको संगठन से जोड़ा जाए।

बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर बल

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवांशु किशोर ने किसानों की आमदनी बढ़ाने तथा उनके उत्पाद को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर बल दिया। सुझाव दिया कि जिला व प्रखंड स्तर पर नियमित शिविर लगाकर बेहतर किस्म का बीज व पौधा उपलब्ध कराया जाए। उनके उत्पादन को बाजार मिले इसके लिए किसान समिति का गठन कर उसको सारी सुविधा दी जाए। जिलाध्यक्ष उमेश पांडेय ने रीगा चीनी मिल से गन्ना फसल के बकाए का भुगतान जल्द से जल्द कराने और बाढ़ के कारण किसानों को हुई क्षति को देखते हुए उचित मुआवजा देने की बात कही। बैठक में 27 मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री विजय पांडेय ने किया। बैठक में प्रदेश मंत्री अमरेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष कपिलेश्वर प्रसाद, लखनलाल रमण, अनिल यादव, मनीष बसंत, रामप्रवेश राय, किरण कुमारी, रामनरेश ठाकुर, लक्ष्मण पासवान, पारसनाथ साह, उमेश साह, देवेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह ने अपने विचारों को रखा।  

chat bot
आपका साथी