डिनर डिप्लोमेसी, पूर्व मंत्री जीएस बाली के घर जुटे कांग्रेस के कई दिग्गज

डिनर डिप्लोमेसी के माध्यम से जीएस बाली अपने कद व रूतबे का दबदबा प्रदेश प्रभारी सह प्रभारी व आलाकमान को अपने कद का एहसास करवाया। कांगड़ा में देर सायं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहप्रभारी संजय दत्त गुरकीरत कोटलीव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर वाली के निवास स्थान कांगडा पंहुचे।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 11:29 PM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 11:29 PM (IST)
डिनर डिप्लोमेसी, पूर्व मंत्री जीएस बाली के घर जुटे कांग्रेस के कई दिग्गज
जीएस बाली के घर में मौजूद प्रदेश प्रभारी सहित अन्य कांग्रेस नेता। जागरण

संवाद सहयोगी, कांगड़ा । डिनर डिप्लोमेसी के माध्यम से जीएस बाली अपने कद व रूतबे का दबदबा प्रदेश

प्रभारी, सह प्रभारी व आलाकमान को अपने कद का एहसास करवाया। कांगड़ा में देर

सायं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सहप्रभारी संजय दत्त,

गुरकीरत कोटलीव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर रात्रि भोज हेतु

बरिष्ठ कांग्रेस नेता जी एस वाली के निवास स्थान कांगडा पंहुचे। इनके साथ ही

उपरोक्त नेताओं के अतिरिक्त पूर्व केंद्रीय मंत्नी चंद्रेश कुमारी, कांग्रेस

नेता हर्षवर्धन, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखिवंदर सिंह सुक्खू, पूर्व

राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ नेत्नी विप्लव ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव राजेश धर्माणी

भी रात्रि भोज के लिए पूर्व मंत्नी जीएस बाली के निवास पर पहुंचे। बाली की इस

डिनर डिप्लोसी से एक बात तो स्पष्ट होती दिख रही है कि कांग्रेस की बयार अब

जिला कांगड़ा से होकर बहने वाली है या फिर बड़ी गुटबाजी बहुत जल्दी कांग्रेस

पार्टी को भी खराब की ओर ले जा सकती है।

वही डिनर डिप्लोमेसी के सहारे प्रदेश के पूर्व मंत्री जी एस बाली मुख्यमंत्री

पद के दावेदारी को ओर मजबूत करना चाहते है। जीएस बाली अपनी मुख्यमंत्नी पद की

दावेदारी को और मजबूत करने के लिए उपरोक्त सभी नेताओं के साथ जुगत भिड़ा रहे

हैं तथा ऐसे समीकरण तैयार करने में जुटे हैं की भविष्य में उनके नाम पर ही

मुख्यमंत्नी पद के संभावित उम्मीदवार की दावेदारी पुख्ता हो जाए। पोस्टर वार

के बाद चर्चा में आए जी एस वाली लगातार कोई भी मौका प्रदेश के कांग्रेस

प्रभारी व सह प्रभारी को अपने रु तबे का एहसास करवाने के लिए नहीं छोड़ रहे

हैं। राजा वीरभद्र गुट के बड़े नेताओं सुधीर शर्मा, मुकेश अग्निहोत्नी, आशा

कुमारी इत्यादि का यहां पर ना पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है। इनके साथ-साथ

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ राजेश शर्मा भी इस डिनर में मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी