Ware House Election : दीपक गुप्ता ने रचा इतिहास, जम्मू की सबसे बड़ी अनाज मंडी के सबसे युवा प्रधान बने

वेयर हाउस-नेहरू मार्केट के दो बार महासचिव रह चुके दीपक गुप्ता ने रविवार को प्रधान पद पर जीत हासिल कर नया इतिहास रच दिया। करीब साठ साल पुरानी इस मंडी में वो चालीस साल की उम्र में सबसे युवा प्रधान चुने गए।मुनीष गुप्ता वरिष्ठ उप प्रधान चुने गए।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 07:58 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 07:58 PM (IST)
Ware House Election : दीपक गुप्ता ने रचा इतिहास, जम्मू की सबसे बड़ी अनाज मंडी के सबसे युवा प्रधान बने
दो बार महासचिव रह चुके दीपक गुप्ता के प्रधान पद पर जीत हासिल करने के बाद शानदार स्वागत किया गया

जम्मू, जागरण संवाददाता : जम्मू की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस-नेहरू मार्केट के दो बार महासचिव रह चुके दीपक गुप्ता ने रविवार को प्रधान पद पर जीत हासिल कर नया इतिहास रच दिया। करीब साठ साल पुरानी इस मंडी में वो चालीस साल की उम्र में सबसे युवा प्रधान चुने गए। दीपक गुप्ता ने 414 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी सुनील गुप्ता को 293 वोटों से हराकर शानदार जीत हासिल की। सुनील गुप्ता को 121 वोट मिले जबकि पांच वोट रद पाए गए। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस नेहरू मार्केट जम्मू की नई टीम के छह सदस्यों के लिए कुल 566 योग्य मतदाता थे, जिनमें से 540 कारोबारियों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए नई टीम का चुनाव किया।

ग्रेटर कैलाश के एक निजी बैंक्वेट हाॅल में चुनाव अध्यक्ष राजेश भगोत्रा व उनकी टीम के सदस्य राजन गुप्ता, अतुल खन्ना, कृष्ण पाल गुप्ता व सुदेश गुप्ता की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। फेडरेशन के छह सदस्यों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में थे और हर पद के लिए आमने-सामने का मुकाबला था। फेडरेशन के वरिष्ठ उप-प्रधान पद के लिए मुनीश महाजन ने बाजी मारी। मुनीश महाजन ने 326 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी धीरज महाजन को हराया। धीरज महाजन को 206 वोट मिले जबकि आठ वोट रद पाए गए। कनिष्ठ उप-प्रधान पद पर अभिमन्यु गुप्ता 358 वोट लेकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी संदीप गुप्ता को 178 वोट मिले और चार वोट रद पाए गए।

महासचिव पद के लिए शाम लाल लंगर 370 वोट लेकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी नरेश गुप्ता को 169 वोट मिले। इस पद के लिए केवल एक वोट रद पाया गया। सचिव पद के लिए विशाल गुप्ता ने सबसे अधिक अंतर से जीत हासिल की। विशाल गुप्ता ने 421 वोट हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजेश गुप्ता को 115 वोट मिले। यहां चार वोट रद पाए गए। फेडरेशन के कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित गुप्ता 338 वोट लेकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी नमन गुप्ता को 197 वोट मिले और इस पद के लिए पांच वोट रद पाए गए।

chat bot
आपका साथी