वैक्सीन पर राजनीति से बाज आए कांग्रेस

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेसी नेताओं पर टीकाकरण के मुद्दे पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सभी को वैक्सीन लगे यह सभी की इच्छा है। सभी सरकारों का प्रयास भी है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 07:25 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 07:25 PM (IST)
वैक्सीन पर राजनीति से बाज आए कांग्रेस
रणधीर शर्मा ने कांग्रेस नेताअों को चेताया, कहा बिना वजह बयानबाजी सही नहीं। जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेसी नेताओं पर टीकाकरण के मुद्दे पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सभी को वैक्सीन लगे यह सभी की इच्छा है। सभी सरकारों का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता सुरक्षित रहे उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार वैक्सीन की लगातार आपूर्ति कर रही है। राज्यों को जरूरत के हिसाब से टीका आपूर्ति करने में हर संभव प्रयास कर रही है।

बकौल रणधीर, दुर्भाग्य की बात है कि कोरोना महामारी की तरह वैक्सीन को लेकर भी कांग्रेस पार्टी के नेता राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे। शर्मा ने कहा कि इस संबंध में महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन देना और बार-बार प्रैस बयान देना उनकी ओछी राजनीति को दर्शाता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जहां केंद्र सरकार के प्रयासों से अभी तक देश में 22 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। हिमाचल प्रदेश में भी अब तक 24 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रदेश व केंद्र सरकार गंभीरता से प्रयास कर चरणबद्ध व पारदर्शी ढंग से सभी को वैक्सीन लगाने का प्रयास कर रही है।

कांग्रेसी नेता वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को नसीहते देते हैं। कांग्रेस शासित राज्यों में वैक्सीन किस तरह से बर्बाद हो रही है। उसके बारे में कोई चर्चा नहीं करते। राजस्थान और पंजाब में कांग्रेस सरकारों के कुप्रबंधन के कारण किस तरह से वैक्सीन बर्बाद हो रही है, यह सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पहले 11.5 लाख से भी अधिक की डोज बर्बाद की गई । अब 10 जिलों के 35 वैक्सीनेशन सेंटरों पर वैक्सीन की हजारों डोज कचरे के डिब्बों में मिली जो इन सरकारों की लापरवाही को दर्शाता है। केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर तक सभी को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए गंभीरता से प्रयास जारी हैं। शुरू में मात्र दो कंपनियां वैक्सीन बना रही थीं अब केंद्र सरकार के प्रयासों से 13 कंपनियां वैक्सीन बना रही हैं।

chat bot
आपका साथी