Lalu Prasad Yadav ने मानी डॉक्‍टरों की बात, समय से खा रहे खाना; तबीयत सामान्‍य

Lalu Prasad Yadav. रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाज करा रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत फिलहाल सामान्य है। उन्होंने सोमवार सुबह उठकर नाश्ता भी समय पर किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 27 May 2019 12:40 PM (IST) Updated:Tue, 28 May 2019 01:45 PM (IST)
Lalu Prasad Yadav ने मानी डॉक्‍टरों की बात, समय से खा रहे खाना; तबीयत सामान्‍य
Lalu Prasad Yadav ने मानी डॉक्‍टरों की बात, समय से खा रहे खाना; तबीयत सामान्‍य
रांची, जागरण संवाददाता। रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू प्रसाद की तबीयत फिलहाल सामान्य है। सोमवार को उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें उनका स्वास्थ्य सामान्य पाया गया है। अभी उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। उनका शूगर 184 के आसपास है। लालू के स्वास्थ्य की जांच कर रहे डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य जांच में लालू का ब्लड प्रेशर, प्लस और अन्य चीजें सामान्य पाई गई।
डॉ. उमेश प्रसाद के अनुसार, उन्होंने लालू से पूछा कि नींद आ रही है, इस पर लालू ने बताया कि हां, मुझे नींद आ रही है। वे समय पर खाना खा रहे हैं। बकौल डॉक्टर उमेश, इससे लग रहा है कि हमलोगों के समझाने का उनपर असर हुआ है। उन्होंने डॉक्टरों के साथ सहयोग करने का मन बना लिया है। हमने शनिवार को लालू को बताया था कि यदि आप दिन में खाना नहीं खाएंगे तो हमें आपको इंसुलिन देने में दिक्कत आएगी। अन्य दवाएं देने में भी दिक्कत आएगी।
हमने उन्हें कहा था कि आप दवा समय पर नहीं लेंगे, समय पर भोजन नहीं लेंगे तो बीमारी पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इससे लगता है कि उन्होंने हमारी बातों को ध्यान से समझा-सुना। रविवार से वे अपने रेगुलर दिनचर्या पर आ गए हैं। लालू का दम फूलने के सवाल पर उन्होंने बताया कि रविवार सुबह बिजली चली गई थी। कमरा उनका छोटा-सा है। बंद है। बिजली जाने से एसी बंद हो गई। इस कारण उन्हें बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत आई, जैसा की लालू ने बताया।
हालांकि बिजली तो तुरंत नहीं आ सकती। इसलिए उन्हें बरामद में बैठाया गया। वे थोड़ा टहले, बरामदा में आराम किया, उसके बाद उनकी स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद रिम्स अधीक्षक और उपाधीक्षक को इसकी सूचना दी गई। अधीक्षक ने बताया कि पावर कट 6-9 तक लिया गया है। हमारा जेनरेटर काम नहीं कर रहा है। उसकी चाबी शायद किसी के पास है, इसलिए जेनरेटर चालू नहीं किया जा सकता। अंत में जब यह लगा कि लालू की तबीयत बिगड़ सकती है।
इसके बाद हमने सोचा कि उनकी स्वास्थ्य जांच के लिए कोई उपकरण लाना पड़ेगा तो बिना बिजली के हम काम नहीं कर पाएंगे। इसके बाद अस्पताल के इमरजेंसी की बिजली से जेनरेटर को जोड़ा गया। इसके बाद लालू कमरे में गए और सामान्य हुए। डॉक्टर ने बताया कि उनकी दिनचर्या अव्यवस्थित हो गई थी। अब ठीक हो गई है। लालू ने डॉक्टर को बताया कि सोमवार सुबह नाश्ता किया। रविवार रात भी खाना खाया। अब नियमित रूप से भोजन कर रहे हैं। कहा कि कभी-कभी अव्यवस्थित हो जाता है।
चुनाव परिणाम के बाद खाना-पीना छोडऩे के सवाल पर डॉक्टर उमेश ने बताया कि इस पर बात करने के लिए मैं सक्षम नहीं हूं और न ही अधिकृत हूं। हमसे उनकी राजनीतिक बात नहीं होती। हमसे शुद्ध औषधीय बात ही होती है। हमारा-उनका डॉक्टर मरीज का संबंध है। उनसे न राजनीतिक, न धार्मिक, न जातीय बात होती है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी