छत्तीसगढ़ के मंत्री का विवादित बयान, मेरे शुभचिंतक कह रहे कांग्रेसियों की पिटाई जरूरी है

कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री के बिगड़े बोल का ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा के नेता-कार्यकर्ता ठहाके लगा रहे हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:16 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 12:09 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के मंत्री का विवादित बयान, मेरे शुभचिंतक कह रहे कांग्रेसियों की पिटाई जरूरी है
छत्तीसगढ़ के मंत्री का विवादित बयान, मेरे शुभचिंतक कह रहे कांग्रेसियों की पिटाई जरूरी है

नईदुनिया, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फोन कर उनके शुभचिंतक कह रहे हैं कि कांग्रेसियों की पिटाई जरूरी है। कांग्रेसी इसी लायक हैं। मंत्री ने कहा कि पुलिस ने बहुत ज्यादा तो नहीं मारा है, थोड़ी बहुत ही लाठी मारी है।

यह बात मंत्री ने रविवार को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक समेत बड़े नेता मौजूद थे। कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री के बिगड़े बोल का ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा के नेता-कार्यकर्ता ठहाके लगा रहे हैं।

गौरतलब है कि बिलासपुर कांग्रेस कार्यालय में घुस कर पुलिस ने नेताओं- कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा था। दरअसल, मंत्री अग्रवाल ने कांग्रेसियों को कू़ड़ा कहा था, जिसके विरोध में कांग्रेसियों ने मंत्री आवास के गेट पर कूड़ा फेंक दिया था। इसी बात से एएसपी आक्रोशित हो गए थे और कांग्रेस नेताओं की पिटाई कराई थी।

राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने ट्वीट कर इसे भाजपा की तानाशाही बताया था। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जांजगीर-चांपा आने पर सैकड़ों कांग्रेसियों को काला झंडा दिखाने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया था।

chat bot
आपका साथी