मिशन रिपीट के मिथक को तोड़ेगी भाजपा, भारद्वाज ने कही यह बड़ी बात

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भाजपा शिमला शहरी मंडल की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा। उन्होंने कहा कि मिशन रिपीट की तैयारी के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाए ताकि लोग उनका लाभ उठा सकें।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 08:29 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 08:29 PM (IST)
मिशन रिपीट के मिथक को तोड़ेगी भाजपा, भारद्वाज ने कही यह बड़ी बात
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का फाइल फोटो। जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भाजपा शिमला शहरी मंडल की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा। उन्होंने कहा कि मिशन रिपीट की तैयारी के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाए, ताकि लोग उनका लाभ उठा सकें। इसके माध्यम से ही मिशन रिपीट का सपना पूरा किया जाएगा। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने हमेशा विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार कभी रिपीट नहीं हुई है, लेकिन इस बार इस मिथक को तोडऩा है।

उन्होंने कहा कि शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। शिमला की सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है। इससे काफी हद तक शहर में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त शहर में अधोसंरचना निर्माण पर बल दिया जा रहा है। भारद्वाज ने कहा कि पार्टी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा संपर्क से समर्थन अभियान चलाएगी, इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा और भाजपा सरकार की नीतियों से जोड़ा जाएगा। भारद्वाज ने कहा कि इस माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से सुना जाएगा।

बैठक को हिमफैड के उपाध्यक्ष गणेश दत्त व महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नगर निगम शिमला की महापौर सत्या ठाकुर, बिमला कश्यप, मंडल के अध्यक्ष राजेश शारदा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी