महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने किया स्टेट टीम का ऐलान, कई पूर्व मंत्री शामिल, पंकजा मुंडे को प्रमोशन

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को अपनी नई टीम की घोषणा की। टीम में 12 उपाध्यक्ष 6 महासचिव 12 सचिव और एक कोषाध्यक्ष (मुंबई विधायक मिहिर कोटेचा) बनाए गए है

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 11:18 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 11:18 PM (IST)
महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने किया स्टेट टीम का ऐलान, कई पूर्व मंत्री शामिल, पंकजा मुंडे को प्रमोशन
महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने किया स्टेट टीम का ऐलान, कई पूर्व मंत्री शामिल, पंकजा मुंडे को प्रमोशन

मुंबई, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने पंकजा मुंडे को छोड़कर कुछ पूर्व मंत्रियों को स्टेट टीम में जगह दी है। 2019 में विधानसभा चुनाव हार चुकीं पंकजा मुंडे को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में अहम भूमिका देने का आश्वासन दिया गया है। इस साल की शुरुआत में एक और साल के लिए चुने गए महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को अपनी नई टीम की घोषणा की। टीम में 12 उपाध्यक्ष, 6 महासचिव, 12 सचिव और एक कोषाध्यक्ष (मुंबई विधायक मिहिर कोटेचा) बनाए गए हैं।

पिछले साल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने से बेवजह इनकार वाले पूर्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को महासचिव बनाया गया था। बावनकुले की चुनाव मैदान से अनुपस्थिति ने पूर्वी विदर्भ में पार्टी के समर्थकों के एक बड़े हिस्से को अलग कर दिया था, जहां कई सीटों पर हार हुई। अन्य पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण, विधायक सुजीत सिंह ठाकुर और देवयानी चरणडे, श्रीकांत भारतीय और विजय पुराणिक (संगठन) को भी महासचिव नियुक्त किया गया। पूर्व मंत्री राम शिंदे, जयकुमार रावल, और संजय कुटे, निवर्तमान मुख्य प्रवक्ता माधव भंडारी, प्रसाद लाड, सांसद और पंकजा की बहन प्रीतम मुंडे, सुरेश हलनकर, चित्रा वाघ और जयप्रकाश ठाकुर नए उपाध्यक्ष हैं।

विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे खडसे

नेता एकनाथ खडसे की सांसद बहू रक्षा को सचिव बनाया गया है। खडसे सीनियर भी पूर्व मंत्री विनोद तावड़े के साथ विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। 2014 से पार्टी के प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे केशव उपाध्याय माधव भंडारी की जगह मुख्य प्रवक्ता होंगे। विश्वास पाठक मीडिया सेल के प्रमुख होंगे। आशीष कुलकर्णी सोशल मीडिया प्रमुख होंगे।

रक्षा व प्रीतम खड़से नियुक्त नहीं

पाटिल ने कहा कि खड़से कार्यकारी समिति पर विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। पंकजा मुंडे के राष्ट्रीय संगठन में शामिल होने की उम्मीद है। वह राज्य कोर कमेटी का हिस्सा बनी रहेंगी जो महत्वपूर्ण फैसले लेंगी। उन्होंने कहा, "रक्षा खडसे और प्रीतम मुंडे को ब्लड रिलेशन और पारिवारिक संबंध के कारण पद नहीं दिया, लेकिन वे दो बार चुने गए सांसद और जबरदस्त नेता हैं।

chat bot
आपका साथी