Rajasthan Municipal Corporation Election 2020: भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी किया ब्लैक पेपर

Rajasthan Municipal Corporation Election 2020 भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने ब्लैक पेपर जारी करते हुए कहा कि अब भाजपा नगर निगम चुनाव में अपना घोषणापत्र यानी विजन डाक्यूमेंट जल्द जारी करेगी।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 08:24 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 08:24 PM (IST)
Rajasthan Municipal Corporation Election 2020: भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जारी किया ब्लैक पेपर
भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी किया।

जागरण संवाददाता, जयपुर। Rajasthan Municipal Corporation Election 2020: राजस्थान के तीन शहरों के छह नगर निगमों के चुनाव से पहले भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी किया है। इसमें भाजपा ने मतदाताओं के सामने कांग्रेस सरकार के 20 महीनों के कामकाज का ब्यौरा रखा है। भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने ब्लैक पेपर जारी करते हुए कहा कि अब भाजपा नगर निगम चुनाव में अपना घोषणापत्र यानी विजन डाक्यूमेंट जल्द जारी करेगी। ब्लैक पेपर के जरिए भाजपा ने सरकार को घेरने की कोशिश की है। भाजपा ने इस ब्लैक पेपर में बताया है कि कांग्रेस ने निगम व पालिकाओं में भ्रष्टाचार का समावेश किया है।

कांग्रेस की अगुवाई में महिलाओं से दुष्कर्म जैसे अपराधों में प्रदेश का देश में प्रथम स्थान है। दलितों पर अत्याचार के मामले में राजस्थान अव्वल बनने की ओर अग्रसर हुआ है। बच्चों के प्रति अपराध में 43 फीसद की वृद्धि हुई है। भाजपा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जयपुर, जोधपुर और कोटा को स्मार्ट सिटी में शामिल किया था, लेकिन कांग्रेस की सरकार आते ही स्मार्ट सिटी के कार्यों पर विराम लग गया। कांग्रेस सरकार ने बिजली के बिलों में वृद्धि की है। भामाशाह योजना बंद कर गरीब का इलाज भी इस कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है। निकायों में अंबेडकर भवनों का निर्माण बंद है। प्रदेश में भाजपा सरकार ने टोल खत्म कर दिया था, लेकिन कांग्रेस ने फिर से शुरू कर गरीब जनता की जेब पर आर्थिक भार डाल दिया।

भाजपा का आरोप है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के साथ खिलवाड़ हो रहा है। गोशाला टैक्स के 12 सौ करोड़ वसूल कर भी अनुदान नहीं दिया। प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी, 27 लाख बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ते का इंतजार है। उल्लेखनीय है कि जयपुर, जोधपुर व कोटा के दो-दो नगर निगमों के चुनाव 29 अक्टूबर व एक नवंबर को दो चरणों में होने हैं। 

chat bot
आपका साथी