चंडीगढ़ में पुलिस भी नहीं सेफ, दो दिन में दूसरी वारदात, रांग साइड आ रहे बाइक सवार ने कांस्टेबल को मारी टक्कर, 10 फीट दूर गिरा

चंडीगढ़ में अब पुलिस जवान भी सुरक्षित नहीं है। शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन चालक पुलिस को गाड़ी चढ़ाने तक की कोशिश करते हैं। ऐसे दो दिन में दो मामले सामने आ चुके हैं। दोनों हादसों में दो जवान गंभीर घायल हुुए हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:27 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:27 AM (IST)
चंडीगढ़ में पुलिस भी नहीं सेफ, दो दिन में दूसरी वारदात, रांग साइड आ रहे बाइक सवार ने कांस्टेबल को मारी टक्कर, 10 फीट दूर गिरा
आरोपित बााइक सवार हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में अब पुलिस जवान भी सुरक्षित नहीं है। शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन चालक पुलिस को गाड़ी चढ़ाने तक की कोशिश करते हैं। ऐसे दो दिन में दो मामले सामने आ चुके हैं। दोनों हादसों में दो जवान गंभीर घायल हुुए हैं।

सेक्टर-32/46 की डिवाइडिंग रोड पर आन ड्यूटी तैनात ट्रैफिक विंग के कांस्टेबल को साइकिल ट्रैक से रांग साइड आने वाले तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक की जोरदार टक्कर के बाद कांस्टेबल हर्ष 10 फीट दूर जा गिरा और घायल हो गया। वहीं, आरोपित बाइक छोड़कर फरार हो गया। घायल जवान हर्ष के सिर पर चोट आई है।

साथी मुलाजिमों ने घायल जवान को पीसीआर एंबुलेंस में जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने हेड इंजरी बताई है और इलाज शुरू कर दिया था। वहीं, सेक्टर-34 थाना पुलिस देर रात आरोपित के खिलाफ हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तलाश में लगी है। बता दें 24 घंटे के अंदर नाके पर लापरवाह वाहन चालकों द्वारा अलग-अलग दो कांस्टेबलों को टक्कर मारने की वारदात हो गई। दोनों मामलों में जवानों को हेड इंजरी आई है।  

कांस्टेबल हर्ष की ड्यूटी सेक्टर-23 स्थित ट्रैफिक चिल्ड्रन पार्क में है। शुक्रवार शाम उसकी ड्यूटी सेक्टर-32/46 की डिवाइडिंग रोड पर लगी थी। इसी दौरान सप्लेंडर बाइक सवार तेजी से साइकिल ट्रैक पर रांग साइड सामने से आ रहा था। हर्ष ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन आरोपित बाइक चालक ने रुकने के बजाय भागने की फिराक में कांस्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कांस्टेबल हर्ष गंभीर घायल हो गया। वहीं देर रात ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद थे। सेक्टर 34 थाना पुलिस जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। बता दें कि इससे एक दिन पहले भी सेक्टर-36  में कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस जवान पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी। आरोपित कार चालक ट्रैफिक पुलिस कर्मी को कार के बोनट पर करीब डेढ़ किमी तक ले गया। बाद में बोनट से गिरने पर वह घायल हो गया, जिसका पीजीआइ में इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी