Bihar Politics: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के नाम की कभी हो सकती है घोषणा, इनको लेकर चर्चा गर्म

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर लगातार मंथन जारी है। वर्तमान अध्यक्ष मदन मोहन झा का कार्यककाल भी खत्म होने वाला है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान अब कभी भी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकता है।

By Bihar News NetworkEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 08:10 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 08:10 PM (IST)
Bihar Politics: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष के नाम की कभी हो सकती है घोषणा, इनको लेकर चर्चा गर्म
बिहार कांग्रेस को जल्द मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष। जागरण आर्काइव

राज्य ब्यूरो, पटना । बिहार कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर संशय का दौर जारी है। हालांकि आधा दर्जन नेताओं के नाम पर विचार-विमर्श के बाद पार्टी हाईकमान ने कुटुंबा से दो बार विधायक रह चुके राजेश कुमार के नाम पर सहमति जताई है, लेकिन इस राह में फिलहाल कुछ अड़चनें नजर आ रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अगर अड़चनें दूर हो गईं तो अध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार के नाम का एलान कभी भी हो सकता है। 

कांग्रेस पार्टी के अंदरखाने के सूत्रों की मानें तो आलाकमान के समक्ष पार्टी से जुड़े बिहार के कुछ बड़े चेहरों ने नए सिरे से अध्यक्ष पद पर विचार करने का आग्रह किया है। हालांकि बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने स्वयं राजेश कुमार का प्रस्ताव अध्यक्ष पद के लिए सौंपा है। हालांकि एक चर्चा इस बात को लेकर भी है कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी फिलहाल दिल्ली से बाहर हैं। उनके दिल्ली पहुंचते ही आलाकमान अपना फैसला सार्वजनिक करेगा।  

नौ कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की चल रही है तैयारी 

अध्यक्ष के साथ पार्टी इस बार बिहार में चार के बजाय पांच से नौ कार्यकारी अध्यक्ष बिठाने की भी पार्टी की तैयारी है। कार्यकारी अध्यक्ष के लिए जिन नामों की चर्चा है, उनमें पूर्व मंत्री शकीलउज्जमा अंसारी, अमिता भूषण, पूनम पासवान, मनोज सिंह, प्रेमचंद मिश्रा, सिद्धार्थ सौरव, टुन्ना, प्रवीण कुशवाहा के अलावा भी कुछ अन्य नाम है। बता दें कि वर्तमान अध्यक्ष मदन मोहन झा का कार्यकाल 17 सितंबर को समाप्त होगा। उम्मीद है कि इसके पहले बिहार कांग्रेस संगठन में बदलाव हो जाएंगे। 

गौरतलब है कि कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नेतृत्व बिहार के सभी सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों को दिल्ली तलब कर उनकी राय पहले ही ले चुका है। कांग्रेस पार्टी  के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास ने भी अपने हाल के बिहार दौरे के दौरान पार्टी के सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों के साथ  मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान जो बातें उभर कर समाने आईं थी उससे भी आलाकमान को अवगत करवा दिया गया था। 

chat bot
आपका साथी