योग गुरू स्‍वामी रामदेव ने कहा, UP को नई ऊंचाई पर ले गए CM योगी आदित्‍यनाथ Gorakhpur News

योग गुरू स्‍वामी रामदेव ने कहा कि जीवन को बेहतर बनाने के लिए योग जरूरी है। योग में कोई अवकाश नहीं होता।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 27 Jan 2020 02:53 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jan 2020 04:58 PM (IST)
योग गुरू स्‍वामी रामदेव ने कहा, UP को नई ऊंचाई पर ले गए CM योगी आदित्‍यनाथ Gorakhpur News
योग गुरू स्‍वामी रामदेव ने कहा, UP को नई ऊंचाई पर ले गए CM योगी आदित्‍यनाथ Gorakhpur News

देवरिया, जेएनएन। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि जीवन को बेहतर बनाने के लिए योग जरूरी है। योग में कोई अवकाश नहीं होता। बिना किसी छुट्टी के योग को जारी रखने की आवश्यकता है। चीनी मिल देवरिया के मैदान में आयोजित देवरिया महोत्सव के दौरान रविवार की शाम व सोमवार की सुबह योग गुरु बाबा रामदेव लोगों को संबोधित कर रहे थे।

फिट रहें, हिट रहें

बाबा रामदेव ने कहा कि मैं लगातार 40 वर्ष से योग कर रहा हूं। किसी भी दिन कोई अवकाश नहीं लिया। निर्बाध गति से योग-प्राणायाम जारी है। 18 घंटे काम करने का जुनून होना चाहिए। हम फिट रहें, हिट रहें। योग जीवन है भारतीय संस्कृति व सभ्यता योग पर आधारित है दुनिया में भारत का योग व आर्युवेद सबसे प्राचीन है। योग एक विज्ञान है। जीवन के लंबे सफर के लिए योग आवश्यक है। सुबह योग, दिन में कर्मयोग की आवश्यकता है। भारत को कृषि पर आधारित उद्योग के जरिए शक्तिशाली बनाना है। पूरी दुनिया को भारत ने नेतृत्व दिया। कर्म व पुरूषार्थ से भारत को और शक्तिशाली बनाना है। अमेरिका, जापान व चीन से ताकतवर बनना है।

पीएम मोदी ने भारत का मान बढ़ाया

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश व प्रदेश को ऊंचाई पर ले जाने का कार्य किया है। मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। कृषि को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री का बड़ा योगदान है। अपने आपको फिट रखकर इंडिया को मजबूत बनाने में सभी लोग आगे आएं।

लोगों को योग के टिप्स दिए

पंडाल में हजारों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों के अलावा बच्चों ने भी योग कार्यक्रम के तहत बाबा रामदेव द्वारा दिए जा रहे दिशा निर्देश के तहत ध्यान प्राणायाम कपालभाति आदि योग आसनों का करीब दो घंटे तक रुक-रुक कर अभ्यास किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अमित किशोर, पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र, अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह पटेल अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

देवरहा बाबा आश्रम में माथा टेका

देवरिया जिले के मईल कस्बा के बाहर स्थित योगिराज ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा के आश्रम में रविवार की रात करीब सात बजे स्वामी रामदेव व गीतकार कैलाश खेर पहुंचे और माथा टेक कर बाबा की प्रतिमा का दर्शन किया। इस दौरान स्वामी रामदेव को देखने के लिए हजारों की भीड़ लगी रही।

chat bot
आपका साथी