सीएम के खिलाफ टिप्पणी पर अन्नाद्रमुक विधायक गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि करुनास को रविवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया गया। टिप्पणी के कारण उनकी कड़ी आलोचना हो रही थी।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 06:32 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 06:33 PM (IST)
सीएम के खिलाफ टिप्पणी पर अन्नाद्रमुक विधायक गिरफ्तार
सीएम के खिलाफ टिप्पणी पर अन्नाद्रमुक विधायक गिरफ्तार
 चेन्नई, प्रेट्र। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक विधायक एस. करुनास को मुख्यमंत्री पलानीस्वामी और पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अभिनेता से नेता बने करुनास राज्य में 2016 के चुनाव में अन्नाद्रमुक के टिकट पर रामनाथपुरम जिले की तिरुवदनाई विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे।

पुलिस ने बताया कि करुनास को रविवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया गया। टिप्पणी के कारण उनकी कड़ी आलोचना हो रही थी। हालांकि, बाद में करुनास ने अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया था।

इस मामले में मुख्य विपक्षी पार्टी द्रमुक (डीएमके) ने सवाल उठाया है कि पुलिस भाजपा के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? भाजपा नेता एच. राजा और एसवी शेखर पर भी इसी तरह के आपत्तिजनक भाषण देने के मामले दर्ज हैं। द्रमुक प्रमुख स्टालिन ने भी कहा कि क्या करुनास और एच राजा और एसवी शेखर के लिए अलग-अलग कानून है।

chat bot
आपका साथी