Payal Ghosh: रामदास अठावले की पार्टी में शामिल हुईं अभिनेत्री पायल घोष

Payal Ghosh भिनेत्री पायल घोष सोमवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) में शामिल हो गईं हैं। उन्हें आरपीआई (ए) की महिला विंग की उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 02:49 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 04:12 PM (IST)
Payal Ghosh: रामदास अठावले की पार्टी में शामिल हुईं अभिनेत्री पायल घोष
रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हुईं अभिनेत्री पायल घोष।

मुंबई, एएनआइ। बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष सोमवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) में शामिल हो गईं हैं। उन्हें आरपीआई (ए) की महिला विंग की उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। पायल घोष ने कुछ दिनों पहले डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। ये मामला करीब पांच से छह साल पुराना है, लेकिन एक्ट्रेस ने अब अनुराग पर आरोप लगाया है। पायल का कहना है अनुराग ने उन्हें घर बुलाकर उनके साथ जबरदस्ती की थी। इस मामले पर अनुराग भी अपना पक्ष रख चुके हैं और उनकी वकील प्रियंका खिमाणी भी आरोपों को बेबुनियाद बता चुकी हैं। 

पायल घोष का 13 नवंबर, 1989 को कोलकाता में जन्म हुआ था। पायल ने कोलकाता के सेंट पॉल्स मिशन स्कूल से पढ़ाई की है और कोलकाता के ही स्कॉटिश चर्च कॉलेज कोलकाता से पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स की पढ़ाई की। पायल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सीन बीन स्टारर टीवी फिल्म शार्प पेरिल से की। हालांकि इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। फिल्म में उन्होंने गांव की लड़की और बंगाली स्वतंत्रता सेनानी की बेटी का रोल निभाया था। पायल के घरवाले नहीं चाहते थे कि वो फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाएं, लेकिन पायल को यहीं आना था इसलिए वो कोलकाता से भागकर मुंबई आ गईं। यहां आकर उन्होंने किशोर एक्टिंग एकेडमी ज्वाइन की। इसके बाद पायल को कुछ फिल्मों में रोल ऑफर हुए।

पायल ने तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। साल 2016 में पायल स्टार प्लस के फेमस सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में भी नजर आ चुकी हैं। इस सीरियल में उन्होंने राधिका का किरदार निभाया था। 2017 में पायल ने बॉलीवुड में कमद रखा। पायल ने पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में वे ऋषि कपूर और परेश रावल के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म पर्दे पर चली नहीं। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा और फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर आरोप लगाने वाली अभिनेत्री के बीच विवाद अब खत्म हो गया था। 

chat bot
आपका साथी